{"_id":"6a19d12598bd1251cb0ca597","slug":"yoga-practitioners-were-urged-to-adopt-regular-yoga-kaithal-news-c-245-1-kn11005-150030-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: योग साधकों से नियमित योग अपनाने का किया आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: योग साधकों से नियमित योग अपनाने का किया आह्वान
विज्ञापन
पार्क में योगाभ्यास करते साधक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुहला-चीका। पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में चल रही नियमित योग कक्षा में पतंजलि जिला प्रभारी आचार्य हरिओम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में योग साधकों ने भाग लेकर योग व प्राणायाम किया।
आचार्य हरिओम ने कहा कि वर्तमान समय में योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ, संतुलित और तनावमुक्त जीवन जीने की जीवनशैली बन चुका है। उन्होंने सभी योग साधकों से नियमित योग अपनाकर समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
उन्होंने साधकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम व सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया। उन्होंने योग क्रियाओं के शारीरिक व मानसिक लाभ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नियमित योग अभ्यास से व्यक्ति निरोगी, ऊर्जावान व सकारात्मक जीवन की ओर अग्रसर होता है।
विज्ञापन
उन्होंने साधकों को योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया। योग शिक्षक अमित आर्य व रविन्द्र पाली ने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं बल्कि आत्मिक शांति व मानसिक संतुलन प्राप्त करने का श्रेष्ठ साधन है।
उन्होंने युवाओं से दैनिक जीवन में योग को अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पतंजलि युवा तहसील प्रभारी महावीर और इंद्रमोहन मित्तल आदि मौजूद रहे।