{"_id":"6a2073d2575efc5c5b00afe9","slug":"yoga-practice-conducted-in-yoga-protocol-training-camp-kaithal-news-c-245-1-kn11005-150257-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर में करवाया योगाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर में करवाया योगाभ्यास
विज्ञापन
योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर में योगाभ्यास करते साधक। संस्था
कैथल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला नागरिक अस्पताल कैथल में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए गए। इस दौरान प्रतिभागियों को कॉमन योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत विभिन्न योगासन, प्राणायाम, ध्यान और योग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इन शिविरों का उद्देश्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को योग के प्रति जागरूक करना और उन्हें नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित करना रहा।
ये शिविर जिला प्रशासन व आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित किए जा रहे हैं।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के नोडल अधिकारी व जिला परिषद कैथल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश राविश के मार्गदर्शन और जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शकुंतला दहिया के निर्देशन में आयुष विभाग के योग विशेषज्ञों और योग सहायकों की ओर से सीएचसी कलायत, गुहला, सीवन, कौल, ढांड, देवबन, रसिना, पूंडरी और जिला नागरिक अस्पताल कैथल में प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में कुल 437 अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।
सीएचसी कलायत में आयोजित शिविर में किरण संधू मुख्य अतिथि रहीं। सीएचसी गुहला में एसएमओ डॉ. प्रीति सिंगला व एमओ डॉ. अमन बंसल मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर डॉ. प्रीति सिंगला ने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का प्रभावी माध्यम है।