फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   yoga

शिविर में सिखाया प्राणायाम

Mon, 14 Sep 2015 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल Updated Mon, 14 Sep 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
पतंजलि योग समिति गुहला चीका की और से गांव भागल में चल रहे तीन  दिवसीय निशुल्क योग विज्ञान शिविर का रामचंद्र श्रीवास्तव ने द्वीप प्रज्वलित कर समापन किया।
विज्ञापन


रामचंद ने कहा कि योग से हमारा शरीर ही शुद्ध नहीं होता बल्कि मन व आत्मा भी पवित्र होते हैं। योग शिविर के अन्तिम दिन जिला प्रभारी मास्टर हरिओम ने कहा कि योग के माध्यम से आत्मा का परमात्मा से भी मिलन होता है।
विज्ञापन


उन्होंने अनुलोम-विलाम प्राणायाम को सबसे महत्वपूर्ण प्राणायाम बताते हुए कहा कि इस प्राणायाम से सिर का दर्द, चक्र आना, मिर्गी के दौरे, उच्च रक्तचाप, गठिया, हृदय रोग, स्नायु दुर्बलता सभी रोग दूर हो जाते हैं व रात को खर्राटे आने बंद हो जाते हैं तथा आंखों की ज्योति तेज होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सभी साधकों को स्वामी रामदेव के बताए हुए आठ प्राणायाम 12 आसन व यौगिंग जोगिंग व सूर्य नमस्कार के 12 अभ्यास करवाएं। उन्होंने शिविर के अंत में सिंहासन व हास्य आसन के साथ शांति पाठ किया। इस अवसर पर सतीष श्रीवास्तव व ग्राम प्रभारी नरेन्द्र मंत्रो ने कहा कि हम इस भवन में हर रोज सुबह 5 से 6 योग कक्षा लगातार लगाते रहेंगे। इस अवसर पर सैकड़ों गांव-वासियों ने योग समिति चीका का शिविर के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed