फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Yashika and Rudraksh are making their name shine in swimming

Kaithal News: तैराकी में यशिका, रुद्राक्ष कर रहे नाम रोशन

Sat, 22 Mar 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 22 Mar 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Yashika and Rudraksh are making their name shine in swimming
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। तैराकी की दुनिया में जिले के नन्हे तैराक यशिका मिगलानी और रुद्राक्ष शर्मा मेहनत से राष्ट्रीय, राज्यस्तरीय स्तर पर पदक जीतकर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। कोच अजय कुमार ने बताया कि दोनों खिलाड़ी आदर्श स्विमिंग अकादमी में सुबह और शाम दो-दो घंटे कड़ा अभ्यास करते हैं।

यशिका मिगलानी 14 आयु वर्ग की राष्ट्रीय तैराक खिलाड़ी हैं। वह आठवीं कक्षा की छात्रा हैं। बीते दो वर्षों से तैराकी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहीं यशिका ने फ्री स्टाइल इवेंट में 50, 100 और 200 मीटर स्पर्धाओं में हिस्सा लिया है। उन्होंने खेल महाकुंभ में रजत पदक, डीएवी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण और रजत पदक सहित अन्य कई प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं। कोच अजय कुमार ने बताया कि यशिका का लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना और अपने माता-पिता का नाम रोशन करना है।
विज्ञापन


इसी प्रकार रुद्राक्ष शर्मा भी 14 आयु वर्ग के राष्ट्रीय तैराक खिलाड़ी हैं। वह नौवीं कक्षा में पढ़ते हैं। वे केवल एक वर्ष से तैराकी में सक्रिय हैं, लेकिन अपनी मेहनत और समर्पण से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में उन्होंने राज्यस्तरीय पैंथालोन इवेंट में कांस्य पदक जीता। कोच ने बताया कि रुद्राक्ष भी नियमित रूप से सुबह-शाम पूल में अभ्यास करते हैं और भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत के लिए पदक जीतने का सपना देखते हैं।


कोच अजय कुमार ने कहा कि यशिका और रुद्राक्ष अकादमी में दोनों खिलाडिय़ों को बेहतरीन प्रशिक्षण और मार्गदर्शन मिल रहा है। ओर दोनों ही उभरते खिलाड़ी हैं। उनकी मेहनत और लगन उन्हें सफलता के नए आयाम तक ले जाएगी। परिवारजनों को भी इनकी सफलता पर गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed