फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Wrestlers Protest: Ban on entry of BJP, JJP MLAs, Ministers into the village

Wrestlers Protest: भाजपा, जजपा के विधायकों, मंत्रियों के गांव में प्रवेश पर लगाई पाबंदी, इस खाप ने लिया फैसला

Mon, 05 Jun 2023 10:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कलायत, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कलायत, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 05 Jun 2023 10:03 PM IST
सार

बालू खाप के बाद अब सर्वजातीय सहारण खाप ने भी महिला पहलवानों के पक्ष में निर्णय लिया है। खाप प्रधान साधू राम कौलेखां की अगुवाई में आयोजित पंचायत में खाप के पांचों गांवों के प्रतिनिधि काफी संख्या में मौजूद रहे।

विज्ञापन
Wrestlers Protest: Ban on entry of BJP, JJP MLAs, Ministers into the village
सर्वजातीय सहारण खाप में मौजूद खाप के गांवों के लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कैथल के कलायत क्षेत्र में बालू खाप के बाद अब गांव खरक पांडवा में हुई पंचायत में सर्वजातीय सहारण खाप ने सर्वसम्मति से ये निर्णय लिया कि जब तक खिलाड़ियों को न्याय नहीं मिलता, तब तक भाजपा व जजपा के किसी भी नेता, विधायक या मंत्री को खाप के गांवों में नहीं घुसने देंगे। खाप प्रधान साधू राम कौलेखां की अगुवाई में आयोजित पंचायत में खाप के पांचों गांवों के प्रतिनिधि काफी संख्या में मौजूद रहे।

विज्ञापन


गुरुनाम सिंह सहारण ने कहा कि 28 मई को खिलाड़ियों के साथ र्दुव्यवहार किया गया। जब ये खिलाड़ी देश के लिए मेडल लेकर आए थे तब ये देश की बेटियां थीं लेकिन जब इंसाफ की गुहार लगाई तो ये बेटियां जाति विशेष व राज्य विशेष की हो गई।
विज्ञापन


जिस तरह से आज जाति व प्रांतवाद का जहर घोला जा रहा हैं, वह बहुत शर्मनाक है। प्रधान साधू राम कौलेखां ने कहा कि सर्वजातीय सहारण खाप ने फैसला लिया है कि खिलाड़ी जहां भी पंचायत बुलाएंगे और जो भी निर्णय लेंगे, सहारण खाप मजबूती से उनके साथ खड़ी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत के बाद खापों के सदस्यों ने कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण का पुतला फूंक कर रोष जताया। इस मौके पर सन्नी नायक कौलेखां, महेंद्र पांचाल कौलेखां, सुरेश सहारण, रामकुमार प्रजापति, रोशन धीमान, पूर्व खाप प्रधान रामपाल सहारण, दिलबाग सिंह, कर्मबीर दुब्बल, धीरा दुब्बल, बलदेव खेड़ी लांबा, कृष्ण कुमार, हरनेक सिंह, प्रीतम सिंह, गंगा बिशन रामगढ़ व जगदीश मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed