फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Wrestlers from Rajaund dominate the wrestling tournament; coach Rakesh Kumar crowned 'Zila Kumar'

Kaithal News: दंगल में राजौंद के पहलवानों का दबदबा, कोच राकेश कुमार बने जिला कुमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Wrestlers from Rajaund dominate the wrestling tournament; coach Rakesh Kumar crowned 'Zila Kumar'
जिला दंगल प्रतियोगिता में ‘जिला कुमार’’ का खिताब जीतने वाले रेसलिंग कोच राकेश कुमार को सम्मानित - फोटो : samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। कैथल में आयोजित जिला केसरी, जिला कुमार एवं अंतर-दंगल प्रतियोगिता में ब्राइट ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, राजौंद के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। विद्यालय के कुश्ती कोच राकेश कुमार ने ‘जिला कुमार’ का खिताब जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। वहीं, विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी विभिन्न भार वर्गों में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में विशाल, प्रतीक, पारस, जसन, राहुल, गुरजोत, दीपांसी, वंशिका, रक्षित और प्रीति सहित अन्य पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों की सफलता से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कोच राकेश कुमार की उपलब्धि पर राजौंद आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान जयपाल आर्य, समाजसेवी होशियार सिंह, पवन कुमार, कैथल जिला इनेलो प्रधान सोनू वर्मा, राम कुमार पहलवान, पूर्व पार्षद सुरेंद्र कुमार, राज कुमार पहलवान और शेखर राणा सहित अनेक लोगों ने उन्हें नोटों की माला पहनाकर और पगड़ी भेंट कर सम्मानित किया। विद्यालय के चेयरमैन वीर करण सिंह राणा और प्रधानाचार्य बालक राम भारद्वाज ने कोच व विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed