फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Wrestlers are making their name famous by sweating in sports nursery.

Kaithal News: खेल नर्सरी में पसीना बहाकर नाम चमका रहे पहलवान

Fri, 05 Jul 2024 06:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 05 Jul 2024 06:54 AM IST
विज्ञापन
Wrestlers are making their name famous by sweating in sports nursery.
राजिंद्र तंवर
विज्ञापन

कैथल। चौ. छोटूराम इंडोर स्टेडियम स्थित में वर्ष 2017 से कुश्ती का सेंटर चला रहा है। इसके बावजूद पिछले तीन वर्षां से सरकारी नर्सरी चल रही हैं। अब इस नर्सरी में 25 खिलाड़ी हैं। जिसमें छह लड़कियां व बाकी लड़के हैं। इसके अलावा लगभग 40 अन्य खिलाड़ी भी अभ्यास करते हैं। सभी खिलाड़ी सुबह दो घंटें व शाम को तीन घंटे अभ्यास

करते हैं।

कोच विजय कुमार ने बताया कि पिछले तीन वर्षो से नर्सरी के खिलाड़ी कड़ी मेहनत कर लगभग 40 बार राज्य स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अनेक पदक जीत चुके हैं। सभी खिलाड़ी सुबह पांच बजे से सात बजे तक और शाम पांच से सात बजे तक अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन


नर्सरी के लगभग आठ खिलाड़ी खेल महाकुंभ में भी भाग लेंगे। सभी खिलाड़ी सुबह और शाम अभ्यास में जमकर पसीना बहाते हंै। उनका सपना हैं वे अंंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल कर देश लिए पदक लाएं व अपने जिले सहित अपने मां-बाप का नाम रोशन करेंं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों की उपलब्धियां
खिलाड़ी प्रियांश बीमएसी का विद्यार्थी है। वह 76 किलोभार वर्ग का खिलाड़ी है। वह इस नर्सरी में पिछले तीन वर्षों से अभ्यास कर रहा है। वह ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के साथ राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुका है। उसका सपना है कि वह देश के लिए पदक जीते और घर परिवार का नाम करे।

खिलाड़ी सागर बाहरवीं कक्षा का विद्यार्थी है। वह 85 किलोभार वर्ग का खिलाड़ी है इस नर्सरी में पिछले चार वर्षों से अभ्यास करता है। वह स्कूली खेल प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर चुका है। कईं बार राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्स ले चुके हैं। उसका सपना है कि वह देश के लिए पदक जीते।

खिलाड़ी नितिन 12वीं का विद्यार्थी है। वह 61 किलोभार वर्ग का खिलाड़ी है। इस नर्सरी में पिछले तीन वर्षों से अभ्यास कर रहे हैं। वह स्कूली खेल प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर चुका है कईं बार राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं। वह चाहता है कि देश के लिए पदक जीते और नाम करे।


खिलाड़ी रमन बीए द्वितीय कक्षा का विद्यार्थी है। वह 96 किलोभर वर्ग को खिलाड़ी हैं। इस नर्सरी में पिछले तीन वर्षों से अभ्यास कर रहे हैं। वह पिछले खेल महाकुंभ में तीसरा स्थान प्राप्त कर चुके हैं और कईं बार राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं। उनका सपना है कि वह देश के लिए पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed