फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Wrestler Rohit Bhura selected in World Wrestling Championship

Kaithal News: रेसलर रोहित भूरा का विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में चयन

Thu, 10 Oct 2024 03:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 10 Oct 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Wrestler Rohit Bhura selected in World Wrestling Championship
राजिंद्र तंवर
विज्ञापन

कैथल। हॉल ही में दिल्ली के नरेला स्थित वीरेंद्र खेलकूद अकादमी में हुई विश्व कुश्ती ट्रॉयल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले कैथल के रेसलर रोहित भूरा का विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। इस प्रतियोगिता का आयोजन दक्षिणी यूरोप के देश अल्बानिया में होगा। उनके चयन पर जिले में खुशी की लहर है।

गौरतलब है कि 21 से 27 अक्तूबर तक अल्बानिया की राजधानी तिराना में होने वाली अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

चयनित खिलाड़ी के बड़े भाई मोहित ने बताया कि नरेला में छह अक्तूबर को हुई विश्व कुश्ती ट्रॉयल प्रतियोगिता में अंडर 23 के 87 किलोभार वर्ग में भाग लेते हुए बेहतर प्रदर्शन दिखाया। इसके आधार पर रेसलर रोहित भूरा का विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ये हमारे लिए बड़ी खुशी का विषय है। मोहित ने बताया कि हम परिवार में चार सदस्य हैं। पिता दलबीर सिंह ट्रक चालक हैं व माता अनिता देवी एक गृहिणी है। वे बेहद साधारण परिवार से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेसलर रोहित भूरा 12वीं कक्षा का विद्यार्थी हैं और वर्ष 2018 से खेल रहे हैं। रोहित ने कैथल के हनुमान अखाड़े से शुरुआत की थी। कोच कृष्ण पहलवान है। इसके बाद उसने जींद के निडानी में अखाड़ा में कोच दिलबाग के साथ अभ्यास किया। अब चार वर्षों से रोहतक महाकाल अखाड़े में अतुल व मुकेश सुनारिया पहलवान के साथ अभ्यास कर रहे हैं। वह सुबह शाम कई घंटे तक अभ्यास करते हैं।

वहीं, रेसलर रोहित भूरा ने बताया कि इसी वर्ष जनवरी में वे नेवी में भर्ती हुए थे और रायपुर में हवलदार के पद पर कार्यरत है। ओर वे नेवी की ओर से ही अल्बानिया में होने वाली विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि उसका व परिवार को सपना है कि वह 2026 में होने वाले एशियन में खेले व पदक जीत कर अपने देश व माता पिता का नाम रोशन करे।


उल्लेखनीय है कि नरेला में हुई स्पर्धा के दौरान चयनित महिला वर्ग में 10 में से सात, फ्रीस्टाइल में आठ व ग्रीको रोमन वर्ग में आठ हरियाणवी पहलवानों ने अपना चयन कराया था।
खेल उपलब्धियां
n
वर्ष 2022 में पटना में हुई जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।

n
वर्ष 2023 में गोवा में हुई जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता।

n
वर्ष 2023 में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कोहलापुर महाराष्ट्र में हुई प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता।

n
वर्ष 2024 में जयपुर में हुई सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता।

n
वर्ष 2024 में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में हुई प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।

n
जूनियर स्टेट में हुई प्रतियोगिता में दो बार स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed