फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Worshipped Parshuram, market shines

Kaithal News: परशुराम को किया नमन, बाजार में चमक

Thu, 01 May 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 01 May 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Worshipped Parshuram, market shines
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अक्षय तृतीया पर जिले के बाजार में काफी चहल पहल देखी गई। आभूषण की दुकानों खास तरीके से सजाया गया था, साथ ही इनामी स्कीमों और छूटों की योजना के जरिए सर्राफा कारोबारी ग्राहकों को आकर्षित करने में लगे। इसके साथ श्रद्धा के साथ भगवान परशुराम का जन्मोत्सव भी मनाया गया। शहर के मुुख्य बाजार, कपड़ा बाजार, सर्राफा बाजार, अजय मार्केट बाजार, ऑटोमोबाइल बाजार में सर्राफ की दुकानों पर भीड़ देखने को मिली।

वक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम के नाम से ही पराक्रम झलकता है, क्योंकि परशु शब्द पराक्रम और राम शब्द सत्य सनातन का प्रतीक है।

पांच करोड़ रुपये का हुआ कारोबार

कैथल। अक्षय तृतीया पर देर शाम तक बाजार में करीब पांच करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। इस दौरान वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े और दूसरे सामानों की भी जमकर खरीदारी हुई। सुबह से ही ज्वेलरी, बाइक और कार शोरूम पर ग्राहक देखने को मिले। जिले में लगभग 10 करोड़ रुपये का कारोबार माना जा रहा है। अक्षय तृतीया और विवाह मुहूर्त के संयोग से बाजार में आम दिनों की तुलना में कई गुना अधिक बिक्री दर्ज की गई।
विज्ञापन


आभूषणों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ अधिक देखी गई, जहां सोने-चांदी की खरीदारी ने रफ्तार पकड़ी। कारोबारी इस दिन को साल के सबसे लाभकारी दिनों में से एक मानते हैं। हालांकि कारोबारियों का कहना है कि महंगाई के चलते पिछले वर्ष की तुलना में इस बार का कारोबार थोड़ा धीमा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों को अक्षय तृतीया से काफी उम्मीद थी और सुबह से ही लोग खरीदारी के लिए पहुंचने लगे। सर्राफा की दुकानों पर भी रौनक रही। नए-नए डिजाइन के आभूषणों को पसंद किया गया। काफी लोगों ने इस तिथि पर डिलीवरी के लिए पहले ही आभूषण बनने के लिए आर्डर दिए हुए थे। संवाद
जिला बार एसोसिएशन ने करवाया हवन
कैथल। जिला बार परिसर में बुधवार को जिला बार एसोसिएशन ने श्रद्धा और उल्लास के साथ भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन के साथ हुई। पं. विजय शास्त्री ने संपूर्ण विधि के साथ यज्ञ संपन्न करवाया। उन्होंने मंत्रों का उच्चारण कर उनका हिंदी में अनुवाद कर अर्थ बताते हुए कहा कि यज्ञ के दौरान ‘परशुरामाय नम:’ मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करना बेहद शुभ माना जाता है। इस बार अक्षय तृतीया पर आज के दिन त्रिपुष्कर और सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। जिला बार एसोसिएशन में प्रधान संदीप शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम को न्याय और धर्म की रक्षा करने वाला अवतार माना जाता है।

हवन के बाद लगाए गए भंडारे में सैंकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर कपिल शर्मा, सतपाल दयोरा, अशोक गौतम, जितेंद्र शर्मा सपत्नीक यजमान के रूप में उपस्थित थे।


इसके अलावा एडवोकेट पीएल भारद्वाज, ओम प्रकाश शर्मा, सोमदत शर्मा, दिनेश त्यागी, दिनेश पाठक, उमेश शर्मा, पवन गौतम, मुकेश शर्मा, सहित अनेक वकील यज्ञ में शामिल हुए। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के उप प्रधान हेमराज वधवा, सचिव सचिन सिंघल, मीडिया कोऑर्डिनेटर प्रदीप हरित, सह सचिव अमित रोहिला भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed