फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Worship will be done with an idol made of eco-friendly clay.

Kaithal News: इको फ्रेंडली मिट्टी से बनी प्रतिमा से होगी पूजा

Tue, 22 Oct 2024 04:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 22 Oct 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Worship will be done with an idol made of eco-friendly clay.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। दीपावली त्योहार के लिए बाजार में रौनक बढ़ने लगी है और लोग खरीदारी में लगे हैं। इस बार इको-फ्रेंडली लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की मांग बाजार में दिख रही है। पूजा- अर्चना के लिए मिट्टी से बनी विभिन्न वस्तुओं की डिमांड दिख रह है।

दुकानदार मोहित ने बताया कि जैसे जैसे दीपावली नजदीक आ रही है। वैसे ही मिट्टी से बनी हाटडि़यां, कलश, दीये व अन्य आइटम की मांग बढ़ने लगी है। अब लोग दीपावली पर पूजा-अर्चना के लिए मिट्टी से बनी प्रतिमाओं की ही खरीदारी करते हैं।
विज्ञापन


इस बार बाजार में विभिन्न प्रकार की मिट्टी से बनी प्रतिमाएं जैसे श्री राम, लक्ष्मण व हनुमान जी, गणेश जी व मां लक्ष्मी

की आकर्षक मूर्तियां आई हैं। जिनकी कीमत लगभग 50 रुपये से चार हजार रुपये तक हैं। इसके अलावा पूजा के लिए मिट्टी की हाटडि़यां भी हैं जिनकी कीमत 70 से 250 रुपये है। लोग इन्हें खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दुकानदार सूरजभान ने बताया कि अब लोगों में बदलाव आ गया है। ओर वे स्वदेशी मिट्टी से बनी वस्तुओं की मांग कर रहे हैं। इसके कारण दीपावली पर मिट्टी से बने कलश, दीये, छोटी बड़ी मूर्तियों सहित अन्य वस्तुओं की खूब मांग है। उन्होंने यह भी बताया कि मिट्टी के विभिन्न प्रकार के कलश 30 से 400 रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed