फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Workers returned to duty; 150 tonnes of garbage cleared from the streets on the first day.

Kaithal News: काम पर लौटे कर्मचारी, पहले दिन सड़कों से 150 टन कचरा उठाया

Sat, 12 Sep 2026 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 12 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Workers returned to duty; 150 tonnes of garbage cleared from the streets on the first day.
अुर्जन नगर में कूड़ा कचरा उठाता हुआ कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर में 37 दिन से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने के बाद शनिवार को कर्मचारी काम पर लौट आए। नगर परिषद के करीब 600 कर्मचारी लंबे समय से कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे थे। हड़ताल खत्म होते ही कर्मचारियों ने शहर की सड़कों और गलियों में सफाई शुरू कर दी। पहले ही दिन अलग-अलग स्थानों से करीब 150 टन कचरा उठाया गया।
कर्मचारियों के काम पर लौटने के बाद शहर में सफाई व्यवस्था पटरी पर लौटती नजर आई। लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण कई स्थानों पर कचरे के ढेर लगे हुए थे। शनिवार को कर्मचारियों ने अंबाला रोड, ढांड रोड, करनाल रोड, पुराने बस अड्डे के आसपास, जाट स्कूल के पास, छात्रावास रोड, न्यू करनाल रोड और जींद रोड समेत कई स्थानों से कचरा उठाया। सफाई कर्मचारियों ने पहले उन क्षेत्रों में काम शुरू किया, जहां लंबे समय से कचरा जमा होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

------------
बदबू से लोग परेशान, बीमारी का बना था खतरा
हड़ताल के कारण शहर में जगह-जगह कचरा जमा होने से लोगों को परेशानी हो रही थी। कचरे के ढेर से उठने वाली बदबू के कारण आसपास रहने वाले लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा था। लोगों में गंदगी के कारण बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ था। अब सफाई शुरू होने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। कर्मचारी नेता शिवचरण ने बताया कि सफाई कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। शहर की सफाई व्यवस्था को सामान्य करने के लिए कर्मचारी रविवार को भी काम करेंगे।

अुर्जन नगर में कूड़ा कचरा उठाता हुआ कर्मचारी। संवाद

अुर्जन नगर में कूड़ा कचरा उठाता हुआ कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed