{"_id":"6255de7bd599ad1ddc06abbb","slug":"workers-on-time-kaithal-news-knl1047686172","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद व नगर पालिकाओं में अब होगा हाजिरी का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद व नगर पालिकाओं में अब होगा हाजिरी का औचक निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। नगर परिषद और जिले की नगर पालिकाओं में कर्मचारियों और अधिकारियों को अब समय पर पहुंचना होगा। सप्ताह में हाजिरी को लेकर डीएमसी कार्यालय से औचक निरीक्षण किया जा सकता है। यह निर्देश डीएमसी कुलधीर सिंह ने मंगलवार को नगर परिषद कैथल सहित नगर पालिका पूंडरी, कलायत, गुहला-चीका, राजौंद व सीवन के अधिकारियों की बैठक में जारी किए।
बैठक में डीएमसी ने उन सभी निर्देशों के बारे में जानकारी दी, जो पिछले सप्ताह शहरी निकाय विभाग के मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने जिलों के डीएमसी की बैठक में जारी किए थे। डीएमसी ने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी समय पर बैठक में पहुंचें। सीएम विंडो से संबंधित शिकायतों को तुरंत निपटाएं। जो शिकायतें लंबित हैं, उन पर भी जल्द से जल्द काम पूरा करें। इसके अलावा प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर भी गंभीरता बरती जाए। जिन लोगों की ओर टैक्स बकाया है, उसकी वसूली नियमानुसार की जाए। साथ ही विकास कार्यों में तेजी लाई जाए। समय पर विकास कार्य संपन्न हों। विकास कार्यों में गुणवत्ता को लेकर सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं। कर्मचारी और अधिकारी कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। हाजिरी को लेकर स्पष्ट निर्देश हैं कि सप्ताह में औचक निरीक्षण कर यह जांच की जाएगी कि कोई कर्मचारी देरी से तो नहीं पहुंच रहा। बैठक में नगर परिषद कैथल के ईओ कुलदीप मलिक, लेखा अधिकारी राजेंद्र कुमार, सचिव मोहन लाल, नगर पालिका सचिव गुहला-चीका, राजौंद, पूंडरी, कलायत व सीवन के सचिव व अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।