फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A message of unity and brotherhood resonated at the Agrasen Jayanti festival held at the fort of Bhai Uday Singh.

Kaithal News: भाई उदय सिंह किले पर अग्रसेन जयंती महोत्सव में गूंजा एकता और भाईचारे का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
A message of unity and brotherhood resonated at the Agrasen Jayanti festival held at the fort of Bhai Uday Singh.
कार्यक्रम में मौजूद मुख्याति​थि व साथ में लोग। विज्ञप्ति
कैथल। अग्रवाल युवा सभा (रजि.), कैथल की ओर से शनिवार शाम भाई उदय सिंह किला, कमेटी चौक में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव और कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। नगर परिषद चेयरपर्सन सुरभि गर्ग की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में सामाजिक एकता, सेवा, समानता और भाईचारे का संदेश दिया गया। कवि सम्मेलन में हास्य कवियों ने अपनी प्रस्तुतियों से देर रात तक दर्शकों को खूब हंसाया। इस दौरान समाजसेवी फकीरचंद को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय सहसंयोजक पर्यावरण राकेश जैन, विश्व संवाद केंद्र हरियाणा के सचिव राजेश गोयल, सोनीपत के मेयर राजीव जैन और करनाल की मेयर रेनू बाला सहित अन्य अतिथियों ने महाराजा अग्रसेन और मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन


महाराजा अग्रसेन के आदर्श अपनाने का आह्वान
राकेश जैन ने कहा कि महाराजा अग्रसेन का जीवन समानता, समाजसेवा और मानवता की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज और राष्ट्र की उन्नति में योगदान देना चाहिए। राजेश गोयल, राजीव जैन, रेनू बाला और सुरभि गर्ग ने भी सामाजिक समरसता, सहयोग और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्रवाल युवा सभा के प्रधान अशोक गोयल ने अतिथियों और कार्यक्रम में पहुंचे लोगों का आभार जताया। महासचिव कपिल गोयल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के विचार समाज को एकजुट होकर जरूरतमंदों की सहायता करने की प्रेरणा देते हैं।


पद्मश्री सुनील जोगी की प्रस्तुतियों पर बजीं तालियां
कवि सम्मेलन में पद्मश्री डॉ. सुनील जोगी, राजेश चेतन, सुरेश अलबेला, दीपक सैनी, राजेश अग्रवाल और नेहा शर्मा नमन ने हास्य व काव्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। उनकी रचनाओं पर श्रोताओं ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान कई लकी ड्रॉ निकाले गए और विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। महोत्सव में समाजसेवी सुरेश गर्ग नौच, श्याम बंसल, प्रवीण चौधरी, बीरभान जैन, सौरभ चौधरी, सीडब्ल्यूसी चेयरमैन भीमसेन अग्रवाल, पूर्व नगर परिषद प्रधान रामनिवास मित्तल सहित अनेक लोग मौजूद रहे। मंच संचालन अनिल जिंदल ने किया।

कार्यक्रम में मौजूद मुख्यातिथि व साथ में लोग। विज्ञप्ति

कार्यक्रम में मौजूद मुख्यातिथि व साथ में लोग। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed