फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Work started in Kalayat with a budget of three crores

Kaithal News: कलायत में तीन करोड़ के बजट से कार्य शुरू

Wed, 16 Jul 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 16 Jul 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Work started in Kalayat with a budget of three crores
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। नगर पालिका प्रशासन ने शहर में करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों की शुरुआत कर दी है। आधा दर्जन से अधिक टेंडर जारी हो चुके हैं, जबकि कुछ कार्यों के टेंडर खोले जा चुके हैं। पालिका सचिव पवन शर्मा ने बताया कि सभी वार्डों में समान रूप से विकास किया जा रहा है।

महिला कॉलेज और बस स्टैंड के बीच स्थित खाली स्थान, जहां पहले कूड़ा डाला जाता था, अब वहां इंडोर खेल स्टेडियम बनाया जाएगा। इसके लिए मिट्टी भराव का टेंडर लगाया गया है।
विज्ञापन


सजूमा रोड से बड़ी चौपड़ तक की मुख्य गली में जलभराव और क्षतिग्रस्त सड़कों की समस्या थी। अब यहां नई सड़क बनाई जाएगी और दोनों ओर नालियां भी तैयार होंगी। सजूमा रोड पर स्थित पुराने कुएं का सौंदर्यकरण भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण और रखरखाव किया जाएगा। मुख्य चौक-चौराहों पर 350 सीमेंट की बेंचें लगाई जाएंगी। साथ ही लगभग एक दर्जन गलियों का नवीनीकरण किया जाएगा।

परशुराम सामुदायिक केंद्र और चौपालों का पुनर्निर्माण ः सचिव पवन शर्मा व कनिष्ठ अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि वार्ड 11 में अधूरा पड़ा भगवान परशुराम सामुदायिक केंद्र पूर्ण किया जाएगा। इसके लिए 2.64 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है। राशि मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।


वाल्मीकि, राजपूत और रविदास चौपालों के पुनर्निर्माण हेतु ड्रॉइंग व डिजाइन संबंधित सरकारी एजेंसी को भेजी गई है। सभी वार्डों की मुख्य सड़कों और गलियों में स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। श्री कपिल मुनि तीर्थ के पास पार्क में भी लाइटें लगाई जाएंगी। वहीं रबारी चौपाल का निर्माण कार्य भी शीघ्र आरंभ होगा।

ये सभी प्रयास शहर की बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed