फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Work of more than 700 registries stuck due to strike

Kaithal News: हड़ताल से 700 से अधिक रजिस्ट्रियों के अटके काम

Fri, 19 Jul 2024 05:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 19 Jul 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
Work of more than 700 registries stuck due to strike
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में कंप्यूटर प्रोफेशनल की हड़ताल से अब तक 700 से अधिक रजिस्ट्रियां व इंतकाल के कार्य अटके हुए हैं। ये कार्य न होने के कारण ई-दिशा केंद्र व तहसीलों में काम के लिए पहुंचने वाले लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही है।

गौरतलब है कि समान काम समान वेतन लागू करने सहित अन्य मांगों को लेकर जिले के 70 कंप्यूटर प्रोफेशनल हड़ताल पर चल रहे हैं। इस कारण सचिवालय में स्थित ई-दिशा केंद्रों में ऑपरेटरों की कुर्सियां खाली पड़ी है। पिछले चार दिन से हड़ताल के कारण लघु सचिवालय और तहसील में अपने काम करवाने के लिए पहुंचे लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। रजिस्ट्रियां व इंतकाल के कार्य के साथ लाइसेंस और वाहनों का पंजीकरण भी काफी प्रभावित हो रहा है। हड़ताल होने के कारण लोग दर-दर भटक रहे हैं। हड़ताल के चलते कोई वैकल्पिक व्यवस्था न होने के कारण लोगों को बिना काम करवाए ही वापस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के सदस्य सुभाष ने बताया कि हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल्स संघ से जुड़े ये कंप्यूटर ऑपरेटर डिस्ट्रिक्ट आईटी सोसाइटी का केंद्रीय करण करके बजट का प्रावधान करने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही उनकी हरियाणा कौशल रोजगार निगम में भेजे गए सभी कर्मचारियों को वापस डीआईटीएस में शामिल करने की मांग भी है। कैटिगिरी/पद अनुसार समान काम समान वेतन देने, समान काम समान वेतन लागू करने, 58 वर्ष तक सेवा सुरक्षा प्रदान करने और सरकार की रेगुलराइजेशन पॉलिसी के तहत कंप्यूटर ऑपरेटरों को पक्का करने की मांग भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed