{"_id":"6824f49a09236e16aa0ac328","slug":"work-limited-to-survey-to-prevent-malaria-and-dengue-kaithal-news-c-18-1-knl1004-647024-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मलेरिया व डेंगू से बचाव के लिए सर्वे तक सिमटा कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मलेरिया व डेंगू से बचाव के लिए सर्वे तक सिमटा कार्य
Thu, 15 May 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 15 May 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। मलेरिया व डेंगू से बचाव के लिए सर्वे तक कार्य सिमट कर रह गया है। शहर सहित गांवों में फॉगिंग का कार्य शुरू नहीं करवाया गया है। 210 जगहों पर डेंगू का लार्वा मिल चुका है।
अब तक जिले में मच्छर का लार्वा मिलने पर 265 को नोटिस दिया गया है। बुधवार को 10 जगहों पर लार्वा मिला है। मलेरिया से बचाव के लिए कुल 930 टीमों का गठन किया हुआ है, जो गांव व शहर के वार्डों में जाकर लोगों को बीमारी से बचाव को लेकर जागरूक रही हैं।
टीमों ने अब तक चार लाख 34 हजार 588 कंटेनर व दो लाख 29 हजार 314 घरों का सर्वे किया है। इस सीजन में अभी तक मलेरिया व डेंगू का कोई केस नहीं मिला है। उप सिविल सर्जन डॉ. नीरज मंगला ने बताया कि मलेरिया व डेंगू से बचाव के लिए सर्वे जारी है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। संवाद