फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Won the first match in Asia Para Cup ranking

Kaithal News: एशिया पैरा कप रैंकिंग में जीता पहला मुकाबला

Sun, 09 Feb 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 09 Feb 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Won the first match in Asia Para Cup ranking
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। थाईलैंड के बैंकाॅक में चल रही एशिया पैरा कप रैंकिंग प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज हरविंदर सिंह ने पहले एकल मुकाबले में सटीक निशाना लगाकर जीत दर्ज की है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता पांच से 10 फरवरी तक आयोजित की जा रही है, जिसमें विभिन्न देशों के तीरंदाज अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

हरविंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने आठ और नौ जनवरी को दिल्ली के यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुए तीरंदाजी रिकर्व ट्रायल में शानदार प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल किया था।
विज्ञापन


उनकी इस उपलब्धि के आधार पर ही उनका चयन एशिया पैरा कप रैंकिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ। इस प्रतियोगिता से पहले उन्होंने सोनीपत में 18 जनवरी से दो फरवरी तक गहन प्रशिक्षण लिया, जहां सुबह-शाम तीन घंटे अभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरविंदर सिंह ने एशिया कप में चयन को अपने लिए गर्व और खुशी का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के लिए कठिन परिश्रम और लगन से तैयारी की थी, जिसका परिणाम यह है कि उन्हें पहला रैंक मिला है। वह देश का नाम रोशन करने और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए पूरी कोशिश करेंगे। उनका लक्ष्य इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का मान बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed