फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Won silver and bronze medals in inter-collegiate boxing

Kaithal News: अंतर-महाविद्यालयी बॉक्सिंग में जीते रजत व कांस्य पदक

Tue, 10 Feb 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 10 Feb 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Won silver and bronze medals in inter-collegiate boxing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की अंतर-महाविद्यालयी बॉक्सिंग चैंपियनशिप में चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय, पूंडरी की छात्राओं काजल और तनवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। इस सफलता पर महाविद्यालय में दोनों मुक्केबाजों को सम्मानित किया गया।

शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्षा डॉ. प्रेमलता ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन 5 फरवरी को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र में किया गया, जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों की खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में काजल ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया, जबकि तनवी ने 80 प्लस किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन


दोनों खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल मुकाबलों में अपने प्रतिद्वंद्वियों को नॉकआउट व तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर पराजित किया, वहीं फाइनल मुकाबलों में भी कड़ा संघर्ष किया। विजेता छात्राओं के महाविद्यालय पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। प्राचार्या डॉ. शकुंतला ने कहा कि बॉक्सिंग जैसे चुनौतीपूर्ण खेल में पदक जीतना छात्राओं के अनुशासन, मेहनत और जज्बे को दर्शाता है। वहीं प्रबंधक समिति के प्रधान चौधरी तेजवीर सिंह ने आश्वासन दिया कि भविष्य में खिलाड़ियों को अंतर-विश्वविद्यालय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए हरसंभव सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed