फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Women took out the Kalash Yatra, the atmosphere of the sectors became spiritual

Kaithal News: महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, सेक्टरों का माहौल बना अाध्यात्मिक

Sun, 03 Sep 2023 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 03 Sep 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Women took out the Kalash Yatra, the atmosphere of the sectors became spiritual
कैथल। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में सेक्टर 20 स्थित सामुदायिक केंद्र के साथ कथा स्थल पर नौ सितंबर तक श्रीमद्भागवत एवं गो कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी जमना पुरी महाराज हरिद्वार वाले कथा में गुणगान करेंगे।
विज्ञापन


निष्काम कपिस्थल गो सेवा समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के संबंध में मीडिया प्रभारी मानू गोयल ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पहली बार निष्काम कपिस्थल गो सेवा समिति की ओर से श्रीमद् भागवत एवं गो कथा का आयोजन किया जा रहा है। श्रीमद्भागवत कथा के लिए विशाल वाटर प्रुफ पंडाल तैयार
विज्ञापन


किया गया है। ताकि बारिश आने से कोई समस्या न आए।

शनिवार को श्री सनातन सभा मंदिर सेक्टर 19 से सेक्टर 20 स्थित कथा पंडाल तक कलश यात्रा निकाली। जिसमें कलश यात्रा से पूर्व 800 के करीब कलश वितरित किए गए। इसमें हजारों की संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा का शुभारंभ सांसद नायब सैनी ने नारियल तोड़कर किया। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण के चरण पादुका सिर पर रखकर कलश यात्रा में शामिल रहे। कलश यात्रा में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी जमना पुरी महाराज रथ पर सवार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान निष्काम कपिस्थल गो सेवा समिति के सदस्य श्री कृष्ण के भजनों पर झूमे। कलश यात्रा का समापन कथा स्थल पर हुआ व भंडारे का आयोजन किया। शाम को चार बजे से लेकर सायं सात बजे तक सेक्टर 20 में श्रीमद्भागवत कथा एवं गो कथा सुनाई। इसमें कथा वाचक श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी जमना पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं को भागवत कथा का महत्व बताया।


उन्होंने बताया कि हमें अपने मन को अपने वश में रखना चाहिए भटकने नहीं देना चाहिए। जो मनुष्य मन का एकाग्र कर भगवान की भक्ति में ध्यान लगाता है तो उन्हें ही भगवान के दर्शन होते हैं। मन चंचल होता है यह इधर उधर भटकता रहता है मनुष्य को अपना मन एकाग्र रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक हम किसी चीज का त्याग नहीं करते तब तक हमारे जीवन में आनंद नहीं आ सकता। भागवत कथा श्रवण करके बुराइयों से बचें। कथा पंडाल में आकर्षण का केंद्र रही भगवान श्री कृष्ण की अति प्रिय गाय कपिला का श्रद्धालुओं ने दर्शन किया। कथा के समापन पर विशाल भंडारा लगाया गया। जन्माष्टमी में दिन कथा देर रात तक चलेगी। नौ सितंबर को हवन किया जाएगा। इस अवसर पर सुरेश किच्छानिया, समिति के प्रधान शमशेर शर्मा, रामलाल कप्पू, जगदीश कौलिया, जोगिंद्र घोघवाले, डीडी बंसल, कृष्ण, सुरेंद्र भारद्वाज, गौतम बंसल, टोनी शोरवाला, जिप्पी शोरेवाला व नरेश गुप्ता मौजूद रहे। वहीं, श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर में भी श्री मद्भागवत कथा तीसरे दिन भी जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed