{"_id":"67914d9003509cd2c80ce102","slug":"women-raised-their-voice-against-drugs-kaithal-news-c-18-1-knl1004-566110-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नशे के खिलाफ महिलाओं ने उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नशे के खिलाफ महिलाओं ने उठाई आवाज
Thu, 23 Jan 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। कलायत में बढ़ती नशाखोरी के खिलाफ जारी जन अभियान के तहत सरकारी स्कूल, कलायत मार्केट व सुभाष कॉलोनी में हस्ताक्षर अभियान व पर्चा वितरण गया। साथ ही लोगों से अपील की गई कि 23 जनवरी को होने वाले नशा विरोधी कार्यक्रम में शामिल हों। इस दौरान महिलाओं ने नशे के खिलाफ आवाज उठाते हुए समस्याएं बताईं।
संस्था के अजय ने बताया कि सुभाष कॉलोनी की महिलाओं ने बताया कि नशे की लत के कारण स्त्रियों के साथ घरेलू हिंसा में भी बढ़ोतरी होती है। नशेबाज घर की औरतों को अपनी पैर की जूती समझ तरह-तरह से जुल्म करने लगता है। इसका बच्चों पर भी बहुत खराब प्रभाव पड़ता है। वे सदमे और भय के माहौल में जीने को मजबूर होते हैं। कई बार तो नशे की लत के कारण आदमी जुआ, सट्टा से लेकर घर के सामान को बेचने की भी हरकत करता है।
अजय ने बताया कि बढ़ती नशाखोरी के कारण समाज में अपराधों का ग्राफ भी लगातार बढ़ रहा है। गांव शहरों में चोरी, डकैती से लेकर स्त्री विरोधी अपराध के पीछे एक हद तक नशाखोरी भी जिम्मेदार है। बेरोजगारी से परेशान युवा नशे की लत के कारण आत्महत्या जैसे आत्मरघाती कदम भी उठते हैं।
विज्ञापन
जस्सी राणा ने बताया की नशे के कारण ऐसी घटनाएं हमारे समाज में हमारे आसपास लगातार घट रही है। आज हमें नशे के कारोबार को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठानी होगी।। नशे का कारोबार करने वालों पर लगाम कसने के साथ कार्रवाई की जाए।
दूसरी और नेता जी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर वीरवार को जिला पुलिस भी नशा मुक्त अभियान के तहत क्षेत्र में कार्यक्रम का आयोजन करेगी। इसमें पुलिस अधीक्षक राजेश कालिया भी
मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम में कैथल पुलिस की नशा मुक्ति टीम जनसंवाद कर नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाएंगे। इसमें नशे के दुष्प्रभाव बताकर युवाओं को नशे से दूर रहने की सीख दी जाएगी।
अच्छे संस्कारों से ही नशे से बचा जा सकता : बूटा सिंह
गुहला-चीका। खंड गुहला में नशा मुक्ति पखवाड़े के द्वितीय चरण के तहत बुधवार को ज्ञानदीप हाई स्कूल भूना में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय मुख्याध्यापक जोगिंद्र सिंह ने अपने व्याख्यान में उक्त कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन उनके भविष्य के निर्माण में मील का पत्थर साबित होता है।
उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति के लिए शिक्षा के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। विद्यार्थियों को नशे के प्रतिस्थापन के रूप में खेल खुद प्रतियोगिताओं व मनोरंजक गतिविधियों को अपने जीवन में जगह देनी चाहिए। खंड प्रभारी बूटा सिंह ने बच्चों को नशा मुक्ति को लेकर संकल्प दिलाया। कहा कि सरकार की नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो व विद्यालय शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में इस नशा मुक्ति कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में अवगत करवाना है। इस कार्यक्रम में सहायक खंड प्रभारी रोहित कुमार ने अध्यापकों व विद्यार्थियों को नशे से मुक्ति की शपथ दिलाई। इस अवसर पर शिक्षक अमन, मंजू, मुस्कान, रुबीना,सोनू व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संवाद