फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Women have a special contribution in the building of nation and society: Dr. Pushpa

राष्ट्र और समाज के निर्माण में महिलाओं का होता है विशेष योगदान : डाॅ. पुष्पा

Sun, 09 Mar 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 09 Mar 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Women have a special contribution in the building of nation and society: Dr. Pushpa
महिला दिवस पर बाबू अनंतराम जनता महाविद्यालय कौल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ. पुष्पा ने कहा कि राष्ट्र व समाज के निर्माण में महिलाओं का विशेष योगदान होता है। उन्होंने कहा कि नारी ईश्वर की सबसे सुंदर रचनाओं में एक है। इसलिए अंतररराष्ट्रीय महिला दिवस पर हम सभी देशवासियों को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम महिलाओं का दिल से सम्मान करते हुए उनके सम्मान व अधिकार की रक्षा करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज व राष्ट्र का वास्तविक विकास तभी संभव है, जब महिलाओं को सशक्त करेंगे और उन्हें समान अधिकार देंगे। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सोनिया रानी ने महिला दिवस के उपलक्ष्य में सभी विद्यार्थियों को शपथ दिलवाई कि वह सभी बालिकाओं एवं महिलाओं का सम्मान करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ. ऋषिपाल ने की। कार्यक्रम का आयोजन डाॅ. सोनिया रानी की देखरेख में किया गया। संवाद
विज्ञापन


प्रतिभा का लोहा मनवा रहीं महिलाएं ः बिंदलिश

गुहला-चीका। डीएवी कॉलेज चीका की एनएसएस इकाइयों की ओर से महिला दिवस पर कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्य अतिथि ओएसडी टू चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी एचसीएस हिना बिंदलिश ने शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा बनवा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ रही हैं। विज्ञान, शिक्षा, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, स्पेस आदि जितने भी क्षेत्र में उन सबमें महिलाएं बड़ी मजबूती के साथ आगे आ रही हैं और अपने सशक्तीकरण का परिचय दे रही हैं।


एनएसएस प्रभारी डॉ वीरेंद्र पाल, डॉ नीरज ने भी विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार कोमल, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र से एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ आनंद ने विशेष रूप से भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed