फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Women Gangrape in Kaithal

भूतप्रेत का साया बताकर सामूहिक दुराचार

Sat, 31 May 2014 12:01 AM IST
कैथल
कैथल Updated Sat, 31 May 2014 12:01 AM IST
विज्ञापन
Women Gangrape in Kaithal
कैथल। विवाहिता के साथ भूतप्रेत का साया बताकर नशीला पदार्थ पिलाते हुए बंदूक की नोक पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला उजागर हुआ है। इसके अलावा विवाहिता ने अपने ससुरालियों पर दहेज के लिए उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन


विवाहिता का आरोप है कि संगरूर वासी उसके रिश्तेदारों ने उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में विवाहिता ने बताया कि उसका विवाह चार साल पहले सौंगल निवासी तरसेम के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुराल में उसे दहेज के लिए तंग किया जाने लगा। इसी बीच ससुराल पक्ष के लोगों ने उस पर भूतप्रेत का साया होने का आरोप लगा दिया। जिसके इलाज के लिए वे उसे पंजाब में अपने रिश्तेदारों के यहां ले गए। जहां नशीला पदार्थ पिलाते हुए उसके साथ बंदूक की नोक पर सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


वहां उसे करीब दस-बारह दिन रखा गया। वह किसी तरह वहां से निकल कर मायके पहुंची। इसके बाद उसने परिजनों को सारी बात बताई। इसके बाद परिजनों के साथ उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति तरसेम, ससुरालियों सहित दो रिश्तेदारों चंदबसारा गांव जिला संगरूर निवासी बिल्लू और कर्मू के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने फिल्हाल महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई का पता चल सकेगा।
महावीर, थाना प्रभारी, तितरम। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed