{"_id":"671421d407ef1cb33004e3bf","slug":"women-are-liking-dry-fruits-sweets-on-karva-chauth-kaithal-news-c-18-1-knl1004-503062-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: करवा चौथ पर महिलाओं को भा रही मेवा मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: करवा चौथ पर महिलाओं को भा रही मेवा मिठाई
Sun, 20 Oct 2024 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 20 Oct 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। करवा चौथ पर्व की पूर्व संध्या पर शनिवार को बाजार में खूब रौनक दिखाई दी। मुख्य बाजार से तलाई बाजार, सर्राफा बाजार सहित मिष्ठान बाजार में महिला खरीदारों की दिनभर भीड़ लगी रही। इस दौरान शनिवार को मिठाई के बाजारों में भी खरीदारों की भीड़ रही। मिठाई विक्रेताओं ने बताया कि अबकी लोगों को मेवे से बनी मिठाई बहुत भा रही हैं। इनमें काजू बर्फी, काजू कतली आदि शामिल है। साथ ही बाकलूम, मैंगों बर्फी, देसी घी लड्डू, मेवे के रसगुल्ले, मेवे के पेड़े, मेवे की बर्फी को महिलाओं की ओर से अधिक पसंद की गई।
व्रत के लिए थाली और अन्य सामान लेने के लिए बाजार में दुकानों में मिलीं। भीड़ से कई जगहों पर जाम भी लग रहा था। उधर, मेहंदी लगाने के लिए भी बाजारों में जगह- जगह टेंट लगाए गए थे। मेहंदी के मनमोहक छापे महिलाओं की पसंद बने हैं। महिलाओं को दोनों हाथों में मेहंदी लगवाने के लिए प्रतीक्षा तक करनी पड़ी। भीड़ से बचाने के लिए कई महिलाएं हाथ ऊपर कर गुजरती भी नजर आईं।
बाजार में महिलाओं की भीड़ बता रही है कि इस बार करवा चौथ पर व्यापार अच्छा रहेगा, जिससे व्यापारियों के भी चेहरे खिले हुए हैं। यही नहीं ब्यूटी पार्लर से लेकर सजने-संवरने को कॉस्मेटिक का सामान की खूब बिक्री हुई। न्यौता मिष्ठान भंडार के संचालक नितिन दुआ ने कहा कि इस बार त्योहारों को लेकर कई प्रकार की मिठाइयां नई आई हैं।