फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Women are being uplifted: Ashok

Kaithal News: महिलाओंं का हो रहा उत्थान ः अशोक

Thu, 07 Mar 2024 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 07 Mar 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Women are being uplifted: Ashok
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/कलायत/सीवन। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश में बुधवार को लखपति दीदी महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में जिलेभर में खंड स्तर पर महिलाओं ने प्रधानमंत्री का लाइव कार्यक्रम देखा। कैथल के पंचायत भवन परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया। बताया गया कि लखपति दीदी से महिलाओंं का उत्थान हो रहा है।

कार्यक्रम में विधायक लीला राम, जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर, नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग, यूएचबीवीएन की निदेशक ज्योति सैन आदि ने शिरकत की। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल वर्चुअल माध्यम से देश व प्रदेश वासियों को संबोधित किया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल महिलाओं को आर्थिक दृष्टि से मजबूत करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में देश में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का अनूठा कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जो गारंटियां दी हैं वह पूरी हो रही है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सुकन्या, उज्जवला, मुद्रा जैसी कई योजनाएं नारी सशक्तीकरण की दिशा में लागू की हैं। जब महिलाएं आर्थिक तौर पर सशक्त होंगी तो वे अपने बच्चों का लालन पोषण करके उन्हें अच्छी शिक्षा दिला सकेगी।

विधायक लीला राम ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए नए नए कदम उठा रही है। इसी कड़ी में लखपति दीदी योजना के तहत स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें उत्पाद बनाने के लिए प्रेरित कर रही है वहीं उन प्रोडक्ट को बेचने के लिए सांझा बाजार के रूप में मार्केट भी प्रदान कर रही है।

स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को ड्रोन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रमाण पत्र भी वितरित किए।

इस मौके पर सुरेश गर्ग नौच, सुरेश संधु, मुनीष कठवाड़, आदित्य भारद्वाज, राजपाल तंवर, सीमा देवी, रामप्रताप गुप्ता, प्रवीन सरदाना, हरपाल शर्मा, विरेंद्र बत्रा, भीम सैन अग्रवाल, ऊषा मच्छल, पूनम सहोता, संदीप कांगड़ा, नरेश मित्तल आदि मौजूद रहे।

सरकार विभिन्न योजनाओं से कर रही महिलाओं का उत्थान : राज्यमंत्री

वहीं, कलायत में बीडीपीओ कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा मुख्य अतिथि रसी। इस मौके पर राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाएं चलाकर महिलाओं का उत्थान कर रही है। लखपति दीदी योजना जैसी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं को राजनीतिक संस्थाओं में 33 प्रतिशत का आरक्षण देकर सराहनीय कार्य किया है। इस मौके पर सीओ जिप अश्वनी मलिक, बीडीपीओ तरुण सुथार, राजीव राणा, माया देवी, डॉ. मदन मटौर, राजेश बिढ़ाण, नरेंद्र, राकेश कंसल, राजू कौशिक, रामेहर शर्मा, महिपाल राणा, धर्मपाल धीमान, नरेश बाता, शशि बाला आदि मौजूद रहे।


उधर, सीवन में भी नारी शक्ति वंदना सम्मेलन आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैली मुंजाल ने की। इस अवसर पर आईटी सैल जिलाध्यक्ष बलविंद्र जांगड़ा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सैनी, बरजिंद्र सिंह, पूर्व सरपंच सतीश मुंजाल, अनिता मुंजाल, कुमारी संगीता, सोनू सैनी, मंगत संधू, टेक चंद सैनी, निर्भय औलख, जंगीर सिंह कंबोज, नरेश मुंजाल, कृष्ण कुमार आनंद, यशपाल राणा, श्याम सरदाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed