{"_id":"65ea1934f92b9c1af30c3a1a","slug":"woman-you-are-love-faith-hope-for-broken-hopes-kaithal-news-c-18-1-knl1004-343235-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नारी तुम प्रेम हो, विश्वास हो, टूटी हुई उम्मीदों की आस हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नारी तुम प्रेम हो, विश्वास हो, टूटी हुई उम्मीदों की आस हो
Fri, 08 Mar 2024 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 08 Mar 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। अमर उजाला की ओर से राजकीय आईटीआई में वीरवार को महिला अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षिकाओं और छात्राओं ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के तहत महिलाओं के सम्मान विषय पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि नारी तुम प्रेम हो, विश्वास हो, टूटी हुई उम्मीदों की आस हो।
उन्होंने कहा कि अगर नारी सशक्त होगी तो वह अपने परिवार की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति को तो सुधारेगी ही, साथ में समाज में नारी के प्रति सम्मान और ज्यादा बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि अगर नारी किसी क्षेत्र में तरक्की कर रही है तो समाज को चाहिए कि उसका सम्मान करे। यदि महिलाएं स्वयं सक्षम होंगी तो समाज में उनका समान बढ़ेगा।
छात्रा पि्रयंका ने सुनाई कविता
नारी तुम प्रेम हो, आस्था हो, विश्वास हो, टूटी हुई उम्मीदों की एकमात्र आस हो। उठो अपने अस्तित्व को संभालो, एक दिन नहीं, हर रोज नारी दिवस मना लो।
महिलाओं को करें जागरूक
सरकार महिलाओं के लिए कई प्रकार की योजनाएं चला रही है। हमें चाहिए कि हम उन योजनाओं का लाभ पाने के लिए महिलाओं को जागरूक करें। इससे उन्हें विकास का अवसर मिलेगी। अगर नारी सशक्त होगी और उनका सम्मान होगा तो घर में खुशियों के फूल खिलेंगे। सरोज मान, शिक्षिका।
विज्ञापन
नारी आत्मनिर्भर हों
हर क्षेत्र में तरक्की का प्रयास करना चाहिए। अगर नारी आत्मनिर्भर होगी तो समाज में उसका सम्मान ज्यादा होगा। उसे दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। राजरानी, शिक्षिका
महिलाएं स्वयं भी करें प्रयास
नारी सशक्तिकरण के लिए समाज में प्रयास किए जा रहे हैं। महिलाओं को स्वयं भी प्रयास करने चाहिए कि वे आत्मनिर्भर बनें। परिवार की स्थिति को मजबूत बनाने में योगदान दें।
मुस्कान, छात्रा
हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं
नारी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। पुरुषों के बराबर चल रही है। हमें उनका सम्मान करना चाहिए। महिलाओं को भी इतना सक्षम जरूर होना चाहिए की समाज में उसके परिवार का सम्मान हो। -राखी सेतिया, शिक्षिका
परिवार भी करें सहयोग
महिला अगर किसी क्षेत्र में तरक्की कर रही है तो परिवार को चाहिए कि उसका हर संभव सहयोग करे। इसके अलावा उन्हें पुरुषों के समान आगे बढ़ने के अवसर मिलने चाहिए। -सिमरन, छात्रा
तरक्की में समाज करे मदद
नारी हर क्षेत्र में जिस प्रकार तरक्की कर रही है, वह समाज के लिए एक प्रकार से प्रेरणा का कार्य कर रही है। ऐसे में समाज को चाहिए कि महिलाओं का सम्मान करें और उनकी तरक्की में सहयोग करें।
कुलविंद्र, छात्रा।