फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Woman killed, 15 injured in accident

Kaithal News: हादसे में महिला की मौत, 15 घायल

Tue, 23 Dec 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 23 Dec 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Woman killed, 15 injured in accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। म्योली गांव के पास रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से मूंदड़ी गांव निवासी पूनम (32) की मौत हो गई, जबकि करीब 15–16 महिलाएं और बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई और राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को जिला नागरिक अस्पताल कैथल और आसपास के कई निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार सभी लोग गुरु ब्रह्मानंद जयंती समारोह में सेवा कार्य कर चूहड़ माजरा स्थित आश्रम से लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली में 50 से अधिक लोग सवार थे और जैसे ही वाहन म्योली गांव के तीव्र मोड़ पर पहुंचा, चालक संतुलन खो बैठा और ट्राली सड़क किनारे पलट गई। पलटते ही कई लोग नीचे दब गए, जिन्हें ग्रामीणों और पुलिस टीम ने बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला।
विज्ञापन


हादसे में घायल बाला देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद करनाल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बाकी घायलों में प्रियंका, रोशनी, बिमला, सीता देवी, पलक, प्रियंका, बिशन, सनेहा, मीनाक्षी, रेखा सहित कई अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पूंडरी थाना प्रभारी शिवकुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली चालक को अज्ञात बताते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed