फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Woman dies, murder charge filed

Kaithal News: महिला की मौत, हत्या का आरोप

Thu, 20 Nov 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 20 Nov 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Woman dies, murder charge filed
संवाद न्यूज, एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। गांव नरड़ में 30 वर्षीय विवाहित महिला सीमा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने इसे हत्या करार दिया है, जबकि ससुराल पक्ष का कहना है कि सीमा की मौत हार्ट फेल होने से हुई और उसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।

सीमा ने लगभग चार वर्ष पहले गांव नरड़ निवासी संदीप चहल से लव-मैरिज की थी। यह उसकी दूसरी शादी थी। पहली शादी से उसके पास 11 वर्षीय बेटा है और संदीप से भी एक बच्चा है।
विज्ञापन


मृतका के गुड़गांव में रहने वाले भाई कृष्ण, सन्नी व अन्य परिजन तितरम थाने पहुंचे और बताया कि उनके घर में एक दिन पहले ही बेटा पैदा हुआ था। इसी खुशी में उन्होंने सीमा को फोन किया, लेकिन फोन पति संदीप ने उठाया और उन्हें बताया कि सीमा की मौत हो चुकी है और उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। गुड़गांव से पहुंचे परिजनों ने आरोपी पति की गिरफ्तारी और जांच की मांग की है। परिजन देर शाम एसपी उपासना से भी मिले और कार्रवाई की मांग रखी। पति संदीप चहल ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उसने सीमा से प्रेम विवाह किया था। कई बार परिजनों को फोन कर सूचना देने की कोशिश की, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जब गांव नरड़ पहुंची, तब तक विवाहिता का अंतिम संस्कार किया जा चुका था। परिजनों को कई बार फोन किए जाने की बात भी सामने आई है। पुलिस मामले की जांच जारी है। -राजेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर, तितरम
मायके वालों के आरोप
n
यदि हार्ट फेल होने से मौत हुई थी तो सूचना तुरंत क्यों नहीं दी गई?
n
अगर वे फोन पर संपर्क में नहीं आ रहे थे तो कैथल, पूंडरी या करनाल में मौजूद रिश्तेदारों को सूचना क्यों नहीं दी।

n
पहले भी उसके साथ मारपीट और दहेज मांगने की घटनाएं हुई थीं।

n
पति संदीप और अन्य लोगों ने 11 वर्षीय बेटे का बयान भी पुलिस में दिलवाया है, जिसमें हार्ट फेल होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed