{"_id":"66c3d5fddad295e4a60ef044","slug":"woman-dies-after-falling-on-speed-breaker-kaithal-news-c-18-1-knl1004-456084-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: स्पीड ब्रेकर पर गिरने से महिला की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: स्पीड ब्रेकर पर गिरने से महिला की गई जान
विज्ञापन
पूंडरी। स्पीड ब्रेकर पर गिरने से रक्षाबंधन पर एक महिला की जान चली गई। स्थानीय लोगों ने पीडब्ल्यूडी विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, मुकेश रानी अपने पति राममेहर जांगड़ा के साथ अपने मायके करनाल भाई की कलाई पर राखी बांध कर वापस मोटरसाइकिल पर फरल आ रही थी। अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे पूंडरी से ढांड रोड पर पर स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर नीचे सड़क पर गिर पड़ी। सड़क पर ज़ोर से गिरने से सिर में गंभीर चोटें आईं।
गंभीर अवस्था में राहगीरों ने पूंडरी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां पर डाक्टरों ने मुकेश रानी को मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने पीडब्ल्यूडी विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कहा कि विभाग के अधिकारी इससे अनजान नहीं हैं। इन स्पीड ब्रेकरों के समाचार कई बार छप चुके हैं। खबर छपने के बाद विभाग ने स्पीड ब्रेकर पर रिफ्लेक्टर लगाकर खानापूरी कर ली लेकिन सफेद पट्टी आज तक नहीं लगाई गई है।
गत 27 जुलाई को फ़तेहपुर निवासी प्रदीप भुक्कल भी परिवार सहित दुर्घटना ग्रस्त होने से बाल बाल बचा था। राहगीरों का कहना है कि इस जगह पर हर रोज़ लोग चोटिल हो रहे हैं। संवाद