फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Woman beat up flirtatious young man with slipper in Kaithal see video

Video: नौ सेकेंड में आठ थप्पड़... महिला ने मनचले युवक की चप्पल से की पिटाई, फिर बाइक लेकर थाने पहुंची

Mon, 31 Mar 2025 01:23 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 31 Mar 2025 01:23 PM IST
सार

कैथल के करनाल रोड पर महिला ने युवक की धुनाई कर उसे सबक सिखाया। महिला का आरोप है कि युवक उसे बार-बार फोन कर रहा था। वायरल वीडियो में महिला युवक को चप्पल से पिटती हुई नजर आ रही है।

विज्ञापन
Woman beat up flirtatious young man with slipper in Kaithal see video
युवक को चप्पल के पीटती महिला। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हरियाणा के कैथल में एक महिला ने मनचले युवक की सरे बाजार जमकर धुनाई कर दी। महिला ने युवक को चप्पल से खूब पीटा। इस घटना का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला नौ सेकेंड में चप्पल से युवक पर नौ आठ थप्पड़ जड़ देती है। इसके बाद युवक की बाइक लेकर पुलिस थाने पहुंची।  

विज्ञापन


कैथल के करनाल रोड पर महिला ने युवक की धुनाई कर उसे सबक सिखाया। वायरल वीडियो में महिला युवक को चप्पल से पिटती हुई नजर आ रही है। वहीं, बाद में महिला के परिजनों ने भी उसे जमकर थप्पड़ मारे। दरअसल, यह वीडियो शनिवार शाम का बताया जा रहा है। वीडियो को लेकर महिला का आरोप है कि युवक ने उसे फोन करके बार-बार परेशान किया। उसने उसे कई बार रोका, लेकिन वह नहीं माना। इस घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। पुलिस युवक को पकड़ कर सिविल लाइन थाना ले गई। 
विज्ञापन




महिला ने पुलिस को बताया कि वह युवक चंदाना का निवासी है और नशा किए हुए था। महिला ने यह बात अपने घर बताई और जब युवक ने फोन कर महिला को करनाल रोड सेक्टर-18 के पास बुलाया तो महिला ने वहां पहुंचते ही गुस्से में युवक की चप्पल से जमकर पिटाई की। इसके बाद युवक सड़क पर सिर के बल गिर गया। घटना को देख आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं पिटाई के बाद महिला ने उस युवक का फोन निकाल कर परिजनों के साथ उसकी बाइक को लेकर थाने पहुंच गई। पुलिस युवक को भी थाने में ले गई। सिविल लाइन थाना एसएचओ शिवकुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दोनों पक्षों से बातचीत कर जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed