{"_id":"6853150ab65da47c910e924b","slug":"woman-arrested-from-amritsar-for-giving-fake-visa-to-a-youth-kaithal-news-c-18-1-knl1004-673021-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: युवक को फर्जी वीजा थमाया अमृतसर से महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: युवक को फर्जी वीजा थमाया अमृतसर से महिला गिरफ्तार
Thu, 19 Jun 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। इकनॉमिक सेल, कैथल की टीम ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के मामले में महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। ठगी की रकम 14.76 लाख रुपये है। रुपये मांगने पर महिला ने युवक को फर्जी वीजा थमा दिया था। आरोपी महिला को बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
इकनॉमिक सेल प्रभारी पीएसआई संदीप कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए जिला अमृतसर (पंजाब) के बाबा बकाला साहिब निवासी रणजीत कौर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव खेड़ी गुलाम अली निवासी महेंद्रपाल ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह अपने बेटे नवीन को विदेश भेजना चाहता था। इसके लिए उसने रणजीत कौर से संपर्क किया, जो “रणजीत इमिग्रेशन” नाम से पटियाला में एक कार्यालय संचालित करती है।
आरोपी महिला ने नवीन को ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 25 लाख रुपये की मांग की थी। इसमें से 10 लाख रुपये एडवांस देने को कहा गया, जो नवंबर 2023 से जनवरी 2024 के बीच आरोपी को दे दिए गए। रणजीत कौर ने पहले बैंकॉक भेजने और वहां से ऑस्ट्रेलिया भेजने की योजना बताई।
विज्ञापन
26 जनवरी 2024 को आरोपी ने नवीन को बैंकॉक भेज दिया, लेकिन कुछ दिनों बाद उसे ऑस्ट्रेलिया भेजने की बजाय मुंबई वापस लौटने को कहा। नवीन करीब दो महीने तक मुंबई में फंसा रहा और इस दौरान आरोपी के कहने पर उसके साथी हरजीत कौर के खाते में 4.76 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
अप्रैल 2024 में नवीन घर लौट आया, जिसके बाद जब पैसे वापस मांगे गए तो आरोपी ने फर्जी वीजा दिए जाने की बात कबूल की और एक चेक दिया, जो बाउंस हो गया। बार-बार पैसे मांगने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ शिकायतकर्ता से मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी।
इस संबंध में थाना चीका में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अदालत से जांच के लिए आरोपी महिला को तीन दिन के रिमांड पर लिया है।