{"_id":"65722423c644fb00830ee414","slug":"withdrawal-of-48-thousand-from-the-account-by-pretending-to-be-a-bank-official-kaithal-news-c-18-1-knl1004-279010-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बैंक का अधिकारी बताकर खाते से निकाले 48 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बैंक का अधिकारी बताकर खाते से निकाले 48 हजार
Fri, 08 Dec 2023 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 08 Dec 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। फोन पर अपने आप को बैंक का अधिकारी बता क्रेडिट कार्ड का ओटीपी पूछ ठग ने बीर बांगड़ा निवासी व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से 48 हजार 81 रुपये निकाल लिए। यह घटना गत सात अगस्त की है।
इस मामले में पुलिस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम लिखी एक शिकायत डाक के माध्यम से बुधवार को प्राप्त हुई। शिकायतकर्ता ने जुलाई में हुई ठगी के बाद बैंक प्रबंधन से लेकर पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई न होने के चलते उसने इसी शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में की थी। अब पुलिस
ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
शिकायत में गांव बीर बांगड़ा निवासी मोहनलाल ने बताया कि उसके पास एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड है। 16 अगस्त को उसके मोबाइल नंबर पर एक फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह एचडीएफसी बैंक की बेंगलुरु ब्रांच से बोल रहा है। उसने कहा कि आपके बैंक द्वारा दिए गए क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाई जा रही है। जिसके लिए एक ओटीपी आएगा। जो उसे देना होगा। इस पर उसने हामी भर दी और कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर ओटीपी आया। जो उसने फोन करने वाले व्यक्ति को दे दिया।
विज्ञापन
ओटीपी देते ही उसके क्रेडिट कार्ड से 48 हजार 81 रुपये कट गए। राजौंद थाना के जांच अधिकारी भान सिंह ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।