फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   wire, electricity,civic

जनकपुरी कालोनी में गुजर रही 33 हजार वोल्टेज की हाईवोल्टेज तार की चपेट में आया राज मिस्त्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
wire, electricity,civic
हाई वोल्टेज की तारें लोगों के लिए जी का जंजाल बन गई हैं। करनाल रोड पर दो युवकों के जिंदा जल जाने के बाद शनिवार को जनकपुरी कॉलोनी में हाईवोल्टेज तारों के कारण एक राजमिस्त्री दो मंजिला निर्माणाधीन भवन से नीचे गिर गया। इससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। वहीं एक सब इंस्पेक्टर के घर के बिजली के सारे उपकरण जलने सहित कॉलोनी के कई घरों में बिजली के उपकरण व विद्युत निगम का ट्रांसफार्मर भी खराब हो गया। कालोनी के लोगों में रोष है। उन्होंने इनका रुट बदलने की मांग की है।
विज्ञापन

कॉलोनी निवासी सब इंस्पेक्टर नरेश ने बताया कि उनके घर के पीछे महेंद्र सिंह घर बनवा रहे हैं। शनिवार दोपहर को मिस्त्री वहां काम कर रहे थे। इसी दौरान एक बांस 33 हजार केवी की हाई वोल्टेज तारों से छू गया। इससे मिस्त्री झटका लगते ही नीचे गिर गया। जिसमें उसे चोटें आईं। इसी बीच बांस के कारण तारें उनके घर को छू गई। दीवार को टच करते ही पूरे घर में 33 हजार वोल्टेज का करंट दौड़ गया और सभी बिजली के प्वाईंट ध्वस्त हो गए। इनमें एकदम से तेज धमाका हुआ। सभी बल्ब धमाके के साथ टूट गए। घर में लगा मीटर, सभी बिजली के प्वाइंट, स्विच, मोबाइल चार्जर, पंखे, ईन्वर्टर हर प्रकार का वह उपकरण जल गया, जो इन तारों से जुड़ा हुआ था। घर के बाहर लगा मीटर भी जल गया। अनिल कुमार ने बताया कि उनके घर का इन्वर्टर, ईश्वर के घर का टेलीविजन, पंकज के घर में बिजली उपकरण जल गए। तारों के माध्यम से करेंट कालोनी की लाइन में आ गया। जिससे ट्रांसफार्मर का स्विच व जंफर भी उड़ गए। एक बार तो पूरी कालोनी में दहशत फैल गई। उधर, मौके पर काम कर रहे सुनील कुमार ने कहा कि वे यहां चिनाई का काम करते हैं। शक्ति नगर निवासी मिस्त्री राजकुमार बांस उठा रहे थे, अचानक वह हाई वोल्टेज की तारों को छू गया। जिस कारण वह नीचे जा गिरा। उसे अस्पताल ले जाया गया है। डीसी सुजान सिंह ने कहा कि विद्युत निगम के अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं कि वे उपायों की तलाश कर लोगों की समस्या का समाधान करें।
विज्ञापन

पहले भी की थी बिजली लाइन हटाने की मांग, नहीं हो रही सुनवाई
कॉलोनी के लोगों का कहना है कि विद्युत निगम की हाई वोल्टेज की तारों के कारण पहले भी हादसे हो चुके हैं। उन्होंने मांग की थी कि इन तारों का रुट बदल दिया जाए। लेकिन विद्युत निगम के अधिकारी सुनने को तैयार ही नहीं हैं। यहां लोगों की जान को खत्तरा बना हुआ है। सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने कहा कि इस मामले में रविवार को कालोनी के लोगों को एकत्रित करके इस समस्या के समाधान की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करनाल रोड पर दो युवकों की हो चुकी है तारों के कारण मौत
विद्युत निगम की हाई वोल्टेज की तारों की चपेट में आने के कारण करनाल रोड पर दो नौजवान पत्रकारों की मौत हो चुकी है। दोनों इसी तरह कार्यालय का काम कर रहे थे कि अचानक बोर्ड हाई वोल्टेज की तारों को छू गया था। जिस कारण दोनों मौके पर ही जल गए थे। बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। शहरवासी लगातार इन समस्याओं की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed