फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Winter started in the day too, the temperature continued to drop

दिन में भी सर्दी हुई शुरू, तापमान में लगातार गिरावट जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Winter started in the day too, the temperature continued to drop
कैथल। धीरे-धीरे सर्दी बढ़ने लगी है। इससे तापमान लगातार गिरता जा रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह तक सर्दी बढ़ने की पूरी संभावना है। अब दिन में भी हवा चलने के साथ ठंडक बढ़ना शुरू हो गई है। इससे अब रात में सर्दी का अहसास ज्यादा होगा।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र कैथल के मुख्य समन्वयक रमेश चंद्र ने बताया कि लगातार तापमान गिरने से गेहूं की फसल को फायदा होगा, जबकि सरसों और सब्जियों को नुकसान हो सकता है। गेहूं की फसल के लिए ठंड बहुत जरूरी है। जितनी अधिक ठंड होगी, गेहूं की फसल उतनी अच्छी होगी। ठंड में गेहूं के पौधे की बढ़वार रुक जाती है और फुटाव शुरू हो जाता है। जब फुटाव अधिक होगा तो फसल की पैदावार अच्छी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed