{"_id":"68e8102b44edd7ffec0224eb","slug":"winners-received-prize-money-cheques-with-honours-kaithal-news-c-18-1-knl1004-756204-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विजेताओं को सम्मान के साथ मिले इनामी राशि के चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विजेताओं को सम्मान के साथ मिले इनामी राशि के चेक
Fri, 10 Oct 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। डीएवी पब्लिक स्कूल में बुधवार को राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। डीएवी कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी, नई दिल्ली की ओर से भेजे गए सम्मान राशि के चेक स्कूल की प्रधानाचार्य साधना बख्शी ने खिलाड़ियों को प्रदान किए।
सत्र 2024–25 में डीएवी नेशनल खेलकूद प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर विजेता रहे खिलाड़ियों को 5100 रुपये प्रति खिलाड़ी की राशि देकर सम्मानित किया गया। इन खिलाड़ियों ने वॉलीबॉल और कराटे प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य साधना बख्शी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी अच्छे करियर की प्रबल संभावनाएं हैं। विद्यार्थी यदि किसी एक खेल पर फोकस करें, तो वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकते हैं। सरकार भी खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर स्तर पर कार्य कर रही है।
विज्ञापन
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने विजेता खिलाड़ियों के साथ-साथ शारीरिक शिक्षक सुशील कुमार, कोमल, दिलबाग, अमित कुमार, कोच पंकज, रोबिन, विकास और पूरे स्कूल स्टाफ को बधाई दी और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।