फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Winds kept blowing throughout the day and the weather remained clear.

Kaithal News: दिन में चलती रहीं हवाएं साफ रहा मौसम

Sat, 27 Sep 2025 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 27 Sep 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
Winds kept blowing throughout the day and the weather remained clear.

विज्ञापन
कैथल। शुक्रवार को शहर में सुबह से शाम तक तेज धूप खिली रही, जिससे उमस और गर्मी एक बार फिर बढ़ गई। हालांकि दिनभर बीच-बीच में लगभग छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं, जिससे मौसम कुछ हद तक खुशनुमा बना रहा।

बता दें कि इस बार मानसून ने सामान्य से पहले विदाई ले ली है। हालांकि बारिश सामान्य से अधिक दर्ज की गई। मानसून की विदाई के बाद अब दिन का तापमान बढ़ने लगा है। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक और रात का तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


पांच दिन पहले तक दिन और रात का तापमान सामान्य चल रहा था। बीते मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। मौसम विभाग के अनुसार अब 29 सितंबर तक मौसम गर्म रहने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed