फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Will win all seats for the second time: Naib Saini

दूसरी बार सभी सीटें जीतेंगे : नायब सैनी

Wed, 27 Mar 2024 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 27 Mar 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Will win all seats for the second time: Naib Saini
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार मंगलवार को सेक्टर-19 स्थित भाजपा के जिला कार्यालय कपिल कमल में पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कुरुक्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी नवीन जिंदल भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्यमंत्री का पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने की। कार्यक्रम के तहत भाजपा के प्रत्याशी के जिले में चुनावी कार्यक्रम का शंखनाद किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को आगामी दो माह तक खूब मेहनत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा देश में 400 पार और प्रदेश में दूसरी बार सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने सुरजेवाला पर कहा कि इंडिया गठबंधन के नेता कहते हैं कि सांसद जनता के बीच में नहीं आया, लेकिन वे तो लगातार ही विधानसभा क्षेत्र से भाग रहे हैं। सैनी ने कहा कि 10 सालों में मोदी सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखा है। चार करोड़ गरीब लोगों को पक्के मकान बनाकर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जोश दिलाते हुए कहा कि जनता का विश्वास मोदी सरकार में बढ़ा है। इस मौके पर राज्यमंत्री सुभाष सुधा, पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, विधायक लीलाराम, जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर, चेयरमैन कैलाश भगत, पूर्व विधायक दिनेश कौशिक, पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, पूर्व विधायक तेजवीर सिंह, पूर्व चेयरमैन अरूण सर्राफ, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्ययक्ष


सुखविंद्र मांडी, नगरपालिका अध्यक्ष सुरभि गर्ग, जिला परिषद के वाइस चेयरमैन कर्मबीर सिंह, चेयरमैन जसवंत पठानिया, जिला मीडिया प्रमुख राजरमन दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed