{"_id":"624f486cc544ae4fea477583","slug":"will-take-half-chandigarh-and-make-new-capital-kaithal-news-knl104232056","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा चंडीगढ़ लेंगे और नई राजधानी बनाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधा चंडीगढ़ लेंगे और नई राजधानी बनाएंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। हरियाणा में वर्ष 2024 के चुनाव में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद अगले ही साल आधा चंडीगढ़ लेंगे, हरियाणा के हर खेत को पानी देंगे, एसवाईएल के मुद्दे का समाधान करेंगे। साथ ही हरियाणा की अलग राजधानी बनाएंगे। यह घोषणा आम आदमी पार्टी के हरियाण प्रभारी राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने शुभम पैलेस में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए की। जनसभा का आयोजन कैथल में दो साल से नगर परिषद चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर ताल ठोक रहे रामप्रताप गुप्ता व उनकी पत्नी नीलम गुप्ता द्वारा किया गया। जिसमें उन दोनों के अलावा शहर के हजारों की संख्या में लोगों ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। कार्यक्रम में पहुंचने पर राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता, विधायक महेंद्र गोयल सहित अन्य अतिथिगणों का भव्य स्वागत किया गया। रामप्रताप गुप्ता ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह व तलवार भेंट कर सम्मानित किया वहीं नीलम गुप्ता व उनके पति रामप्रताप गुप्ता को राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने आम आदमी पार्टी की टोपी पहनाकर विधिवत रूप से पार्टी में शामिल किया। पार्टी के हरियाणा प्रभारी राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता व रिठाला से विधायक व कैथल प्रभारी महेंद्र गोयल की मौजदूगी में इन दोनों नेताओं सहित कैथल शहर के हजारों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सुशील गुप्ता ने कहा कि 2024 में हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। 2025 में हरियाणा के दो प्रमुख मुद्दों चंडीगढ़ व एस.वाई.एल नहर के मुद्दे का समाधान कर दिया जाएगा। कांग्रेस और भाजपा इन दोनों मुद्दों का समाधान नहीं करना चाहती। केवल हर चुनाव में इन मुद्दों पर वोट बंटोरने का काम करती है। कई बार ऐसे अवसर आए हैं जब केंद्र, पंजाब व हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी व उसके गठबंधन की सरकारें या फिर इन तीनों जगह कांग्रेस पार्टी की सरकारें रही यदि इन पार्टियों की नीयत होती तो इन दोनों मसलों का समाधान हो जाता। मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रस्ताव पारित करते हैं। वे सरकार से पूछना चाहते हैं कि केंद्र की भाजपा सरकार से अपना हक क्यों नहीं मांगते। आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही हरियाणा के हर खेत तक पानी लाया जाएगा, एसवाइएल मुद्दे का समाधान किया जाएगा और आधा चंडीगढ़ लिया जाएगा। साथ ही हरियाणा की अलग राजधानी होगी। उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वाईंन करने पर रामप्रताप गुप्ता, नीलम गुप्ता सहित कैथल शहर के हजारों लोगों का स्वागत किया। कैथल के आप प्रभारी विधायक महेंद्र गोयल ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विकास कार्यों को गिनवाया और रामप्रताप गुप्ता सहित पार्टी ज्वाईंन करने वालों का स्वागत किया। रामप्रताप गुप्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल से प्रभावित होकर उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने का फैसला किया है। यह देश की ऐसी पहली पार्टी है जिसका नाम ही आम आदमी नहीं है यह आम आदमी की अपेक्षाओं पर खरा उतरी है। इसी पार्टी की विचाराधारा से जुड़ा हुआ मेरा मुद्दा मैं नहीं हम सब। मेरी राजनीति का मूलमंत्र रहा है।इस अवसर पर पार्टी में शामिल हुए एवं पूर्व मंत्री निर्मल ङ्क्षसह, जिलाध्यक्ष मुकेश गर्ग, आप नेता सुखबीर चहल, प्रवीण जैन, मोहनलाल गुप्ता सहित भारी संख्या में आप पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन