फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Will stick to Goga Maadi

Kaithal News: गोगा माड़ी पर चढ़ाएंगे छड़ी

Sun, 08 Sep 2024 03:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 08 Sep 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Will stick to Goga Maadi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। शनिवार की देर शाम में भारी संख्या में श्रद्धालु नगर के मुख्य मार्ग से छड़ी लेकर नगर खेड़ा पर पहुंचे। अब यह श्रद्धालु रातभर रुकने के बाद अगले दिन यह छड़ी गोगा माड़ी पर लेकर जाएंगे। भगत मित्र पाल राणा ने बताया कि 1984 से यह छड़ी गोगा माड़ी पर चढ़ाई जाती है।

यह छड़ी सतपाल भगत की याद में एक दिन पहले गांव के नगर खेड़े पर लेकर जाते है। इसके बाद अगले दिन शाम चार बजे यह छड़ी गोगामेड़ी पर चढ़ाई जाती है। बताया कि सतपाल भगत की काफी श्रद्धा थी। उन्होंने बताया सोमवार रात को सतपाल भगत के आवास पर जागरण किया। इसमें श्रद्धालुओं की श्रद्धा देखते ही बनती है। इसमें 36 बिरादरी की एक कमेटी का गठन किया है। जो इसकी देखरेख के साथ इस कार्यक्रम को भी सुचारु रूप से चलाने में पूरा सहयोग करती है।
विज्ञापन


इस दौरान श्रद्धालुओं की श्रद्धा देखते ही बन रही थी। भारी संख्या में श्रद्धालु छड़ी के साथ ढोल की थाप पर जमकर नाच कर खुशी का इजहार कर रहे थे।
आज गोगा माड़ी पर मेला
राजौंद। कैथल रोड पर स्थित गोगा माड़ी पर रविवार को मेले का आयोजन किया जाएगा। तैयारी के लिए गोगा माड़ी कमेटी के सदस्यों ने शनिवार को बैठक की।

प्रधान अमन राणा ने बताया कि मेले पर सभी बिरादरी के लोग माथा टेकने के लिए पहुंचते हैं। बताया कि यह मेला भाद्रपद की अमावस्या के बाद पंचम को लगता है। इसके बाद अगले दिन नगर से हजारों श्रद्धालु गोगा माड़ी राजस्थान के गांव बागड़ के लिए छड़ी लेकर जाते हैं। जो नवमी की पूजा कर 10वीं को फिर वापस लौटते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर प्रदीप राणा, सतपाल प्रजापत, नाथी राणा, मोहन राणा, पाली राम, राजमोहन, पृथ्वी पंडित, डिंपल राणा, बिंटू राणा, पवन शर्मा, ओम बीर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed