{"_id":"664bdda87ffbf255b5073f37","slug":"will-not-support-bjp-after-winning-abhay-singh-kaithal-news-c-18-1-knl1004-393946-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जीतने के बाद भाजपा का नहीं देंगे साथ ः अभय सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जीतने के बाद भाजपा का नहीं देंगे साथ ः अभय सिंह
Tue, 21 May 2024 05:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 21 May 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला ने सोमवार को कैथल हलका के कई गांवों में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद भाजपा का साथ नहीं देंगे।
सुबह एक धार्मिक संस्था के प्रतिनिधि मंडल ने अभय सिंह चौटाला से मिलकर उनकी आवाज को ससंद में उठाने का आश्वासन देने पर समर्थन किया। गांव खुराना में अमेरिका से आए मनजीत खुराना, सीमा खुराना, कर्मबीर खुराना सहित कई एनआरआई लोगों ने एक कार्यक्रम आयोजित किया। कहा कि अभय सिंह चौटाला जुबान के धनी हैं। समर्थन करने अमेरिका से आए हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं ने उनके बीच में जाकर वादे किए थे, लेकिन भाजपा ने पूरे नहीं किए। एसवाईएल का जो पानी पंजाब नहीं दे रहा उससे लाखों एकड़ जमीन की सिंचाई कर सकता है। इस पानी से हरियाणा महरूम है। कांग्रेस के साथी अब ऐसी आप पार्टी के लिए वोट मांग रहे हैं जो हमें पानी नहीं दे रहे। वहीं पंजाब में कांग्रेस और आप पार्टी के नेता एक दूसरे को गालियां दे रहे हैं।
विज्ञापन
उधर, जिला बार एसोसिएशन में लीगल सेल इनेलो जिला अध्यक्ष एडवोकेट शशिभूषण वालिया के कार्यक्रम में वकीलों को संबोधित करते हुए अभय चौटाला ने कहा कि वकील अपने कलाइंट, जज को सहमत करते हैं। अब इस चुनाव में अभय चौटाला के लिए लोगों को सहमत करें और लोकसभा चुनाव में इनेलो को वोट दें।