{"_id":"669470b2071699f9280f79e4","slug":"will-hold-district-level-demonstrations-from-tomorrow-till-26th-kaithal-news-c-18-1-knl1004-430897-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कल से 26 तक करेंगे जिला स्तरीय प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कल से 26 तक करेंगे जिला स्तरीय प्रदर्शन
Mon, 15 Jul 2024 06:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 15 Jul 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को यूनियन कार्यालय में हुई। इसमें सरकार की नीतियों के खिलाफ 16 जुलाई से 26 जुलाई तक जिला स्तरीय प्रदर्शन के लिए निर्णय लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए मैकेनिकल वर्करज यूनियन के राज्य महासचिव जरनैल व राज्य उपप्रधान ओमपाल भाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि कर्मचारियों, मजदूरों के प्रति राज्य सरकार की उपेक्षाकृत, उदासीनता एवं तानाशाही पूर्ण नीतियों के खिलाफ सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व हरियाणा पीडब्लूयडी मैकेनिकल वर्करज यूनियन हुंकार भरी है। 16 से 26 जुलाई तक जिला स्तर पर प्रदर्शन किए जाएंगे।
जिला उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देंगे और इसी कड़ी में 18 अगस्त को सिंचाई विभाग मंत्री अभय यादव के निवास स्थान नांगल चौधरी में प्रदर्शन किया जाएगा और 25 अगस्त को डाॅ. बनवारी लाल जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग व रोड व भवन निर्माण विभाग मंत्री के निवास स्थान बावल पर प्रदर्शन करेंगे और एक सितंबर को पंचायतीराज के राज्यमंत्री महीपाल ढांडा के निवास स्थान पानीपत पर प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान पृथ्वी सिंह ने व मंच संचालन जिला सचिव राजकुमार नापा ने किया।