{"_id":"6a5a7124baf3a440630fbc69","slug":"will-convey-lawyers-issues-to-the-government-will-speak-to-the-cm-regarding-the-chamber-issue-sirsi-kaithal-news-c-245-1-kht1012-152412-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों की समस्याएं सरकार तक पहुंचाएंगे, चैंबर मुद्दे पर सीएम से करेंगे बात : सिरसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों की समस्याएं सरकार तक पहुंचाएंगे, चैंबर मुद्दे पर सीएम से करेंगे बात : सिरसी
विज्ञापन
दीप जला कर कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए अशोक सिरसी। विज्ञप्ति
कैथल। हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन व राष्ट्रीय अधिवक्ता परिषद के सदस्य अशोक सिरसी ने कहा कि वकीलों के हितों की रक्षा उनकी प्राथमिकता है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। वह शुक्रवार को जिला बार परिसर में जिला अधिवक्ता परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।
जिला अध्यक्ष अमित राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष हरदीप राणु, प्रदेश सचिव राजेश गोरसी, प्रदेश सदस्य बलबीर बंसल, सचिव कृष्ण सैनी, अंशुल शर्मा, भंवर सिंह और विनोद बूरा सहित अन्य अधिवक्ताओं ने अशोक सिरसी का स्वागत किया। मंच संचालन जिला बार एसोसिएशन के सचिव सचिन सिंघल ने किया। अशोक सिरसी ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि प्रत्येक जिले से योग्य अधिवक्ताओं के नाम विभिन्न सरकारी पैनल और ट्रिब्यूनल के लिए सरकार को भेजे जाएं। उन्होंने अधिक से अधिक अधिवक्ताओं को संगठन से जोड़कर उसे मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता अपनी किसी भी समस्या के लिए उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने बार परिसर में चैंबरों की कमी का मुद्दा उठाते हुए मांग की कि नए चैंबर बनने तक अस्थायी शेड की व्यवस्था कराई जाए। इस पर अशोक सिरसी ने आश्वासन दिया कि वह इस विषय पर मुख्यमंत्री से बातचीत करेंगे। इस अवसर पर परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश चौहान, एडवोकेट रणबीर पाराशर, प्रेम छाबड़ा और हरदीप राणु ने भी अधिवक्ताओं के हितों और संगठन की मजबूती पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में जिला बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष दिनेश भाटिया और मीडिया कोऑर्डिनेटर प्रदीप हरित मौजूद रहे।