फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Will attend honor rally but not INLD: Majra

सम्मान रैली में जाऊंगा मगर इनेलो में नहीं : माजरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Will attend honor rally but not INLD: Majra
कैथल। पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा को लेकर इनेलो सुप्रीमो काफी गंभीर नजर आ रहे हैं। यही कारण है कि वे पिछले छह माह में दूसरी बार पूर्व मुख्य संसदीय सचिव के घर पहुंचे हैं। माजरा के घर पहुंच कर जहां पूर्व सीएम ओपी चौटाला ने राजनीतिक चर्चाएं कीं, वहीं अब माजरा ने निर्णय लिया है कि वे ताऊ देवी लाल के प्रति सम्मान जताते हुए 25 सितंबर की रैली में जाएंगे। हालांकि चर्चाएं यह भी हैं कि माजरा इनेलो में जा सकते हैं। लेकिन पूर्व मुख्य संसदीय सचिव ने इन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है।
विज्ञापन

इस बारे में पूछने पर पूर्व मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि वे ताऊ देवी लाल के सम्मान दिवस पर आयोजित रैली में जरूर जाएंगे। उनके मन में किसानों व कमेरे वर्ग के मसीहा ताऊ देवी लाल के प्रति अगाध सम्मान है। उनके प्रति सम्मान के कारण ही वे इस कार्यक्रम में जाएंगे। वे इनेलो ज्वाइन नहीं कर रहे हैं। उनके ताऊ देवी लाल वह हस्ती रहे हैं, जिनके सम्मान दिवस में कांग्रेस, भाजपा व दूसरी पार्टियों के नेताओं को भी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जाना चाहिए।
विज्ञापन

माजरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की कैथल में आयोजित रैली फ्लॉप रही। सरकार की नीतियों से नाराज लोग रैली में नहीं आए। रैली में भाजपा जो अपने आप को विश्व की नंबर वन पार्टी कहती है, उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष बोल रहे थे और पंडाल खाली हो रहा था। इससे साबित होता है कि भाजपा को लेकर लोगों का मोह भंग हो गया है। इतने बड़े आयोजन के बावजूद कैथल के लिए कोई विकास की घोषणा नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed