फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Wife stabbed to death for protesting against drinking alcohol

शराब पीने का विरोध करने पर पेट में छुरी घोंपकर पत्नी की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Wife stabbed to death for protesting against drinking alcohol
Wife stabbed to death for protesting against drinking alcohol - फोटो : Kaithal
शराब पीने का विरोध करने पर बौखलाए पति ने वीरवार रात नौ बजे पत्नी के पेट में छुरी घोंपकर उसकी हत्या कर दी। यही नहीं मां को बचाने आए 15 और 18 वर्षीय बेटे पर भी छुरी से वार किए, जिससे दोनों भाई बुरी तरह से जख्मी हो गए। गंभीर हालत देखते हुए दोनों को पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सका है।
विज्ञापन

घटना क्षेत्र के गांव बरटा में वीरवार रात्रि नौ बजे हुई। यहां की रहने वाली कमलेश ने पुलिस को बताया कि वह और उसकी छोटी बहन कृष्णा दोनों गांव बरटा में एक ही घर में ब्याही हैं। उनके परिवार दोनों एक ही मकान में अलग-अलग कमरों में रहते हैं। उसकी बहन के तीन बच्चे हैं। जिनमें बड़ा लड़का गोल्डी (18), छोटा दीपक (15) वर्ष और सबसे छोटी लड़की सुनेना, जो 11 वर्ष की है। उसका देवर अंग्रेज गांव नंद सिंह खेड़ा में मृत जानवरों की चमड़ी उतारने का काम करता है। वह हर रोज शाम को शराब पीकर घर आता है। घर आकर वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ झगड़ा करता है। शराब पीने का विरोध रोकने पर वह पत्नी और बच्चों को जान से मारने की धमकी देता रहता था। 12 अगस्त की रात 9 बजे उसका देवर अंग्रेज पशुओं की चमड़ी उतारने वाली छुरी लेकर आया। कृष्णा तीनों बच्चों के साथ कमरे के अंदर बैठी हुई थी। इस दौरान उसके देवर अंग्रेज ने कमरे में जाते ही पत्नी और बच्चों के साथ झगड़ा शुरू करना शुरू कर दिया। झगड़े का शोर सुनकर वह भी कमरे के अंदर पहुंचीं और झगड़ा शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन उसके अंग्रेज ने हाथ में ली हुई छुरी से कृष्णा के शरीर पर कई वार किए। इसके बाद दीपक और गोल्डी ने बीच बचाव का प्रयास किया तो उसके अग्रेज ने उन पर छुरी से वार किए। पेट में छुरी लगने से कृष्णा नीचे गिर गई और दोनों लड़के भी चारपाई पर गिर गए। झगड़े को देखकर भांजी सुनैना डर के मारे चिलाते हुए कमरे से बाहर गली में भाग गई और शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पड़ोसी समंद्र, संजय, अमित मौके पर पहुंचे। तब तक आरोपी अंग्रेज छुरी हाथ में लेकर मौके से भाग गया। जैसे ही पड़ोसियों की मदद से कृष्णा को संभाला तो तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घायल बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उनकी गंभीर हालत को देखते पीजीआई रेफर कर दिया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम परिजनों को सौंप दिया। डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed