{"_id":"68eb8a81df62144eca081572","slug":"wife-kills-husband-with-the-help-of-lover-in-kiathal-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Crime: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Crime: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही जांच
Sun, 12 Oct 2025 04:31 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी कैथल
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 12 Oct 2025 04:31 PM IST
सार
थाना शहर क्षेत्र में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
थाना शहर क्षेत्र में एक युवक की हत्या के मामले में थाना शहर और सीआईए-1 की संयुक्त टीम ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव डेरा गदला पट्टी अफगान, कैथल निवासी गुरनाम सिंह की शिकायत के अनुसार, रजवैली डगरुआ, पूर्णिया, डगरूआ हाट, बिहार निवासी दीपक, उसकी पत्नी अंजली, उनका 5-6 वर्षीय बेटा और कवैया, जिला पूर्णिया, बिहार निवासी कृष्ण कुमार दो महीने पहले उनके पशुबाड़े में बने कमरे में किराए पर रहने आए थे।
विज्ञापन
6 अक्तूबर को रात करीब 8 बजे अंजली, दीपक और कृष्ण के बीच झगड़ा हुआ। इस दौरान अंजली और कृष्ण ने मिलकर दीपक से बुरी तरह मारपीट की। दोनों ने दीपक को चोटें मारकर कमरे में बंद कर दिया और मौके से फरार हो गए। गुरनाम सिंह दीपक को सरकारी अस्पताल, कैथल में इलाज के लिए ले गया, जहां से दवा लेकर उसे घर लाया गया। 8 अक्तूबर की सुबह गुरनाम सिंह ने देखा कि दीपक कमरे के बाहर कुर्सी पर बैठा था। आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला। पास जाकर देखने पर दीपक का शरीर अकड़ा हुआ था।
विज्ञापन
उसे तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना शहर में मामला दर्ज होने के बाद, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गीता और सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। 11 अक्तूबर की शाम खुराना रोड ड्रेन पुल के पास से अंजली और कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि अंजली और कृष्ण के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके चलते 6 अक्तूबर को दीपक और कृष्ण के बीच झगड़ा हुआ। इस दौरान अंजली और कृष्ण ने मिलकर दीपक पर लात-घूंसों से हमला किया और उसे कमरे में बंद कर फरार हो गए। चोटों के कारण दीपक की मौत हो गई। दोनों आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन