फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   White stripes missing from roads, risk of accidents increases

Kaithal News: सड़कों से सफेद पट्टी गायब, हादसों का खतरा बढ़ा

Mon, 25 Dec 2023 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 25 Dec 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
White stripes missing from roads, risk of accidents increases
कैथल। सर्दी के कारण कोहरे का मौसम शुरू हो चुका है। इससे सुबह और शाम के समय दृश्यता काफी कम होने लगी है। ऐसे में जिले के प्रमुख मार्गों व सडक़ों पर सफेद पट्टियां गायब हो चुकी है। हालांकि लोक निर्माण विभाग सडक़ों पर पट्टियां लगाने का कार्य लगातार किए जाने का दावा कर रहा है, लेकिन शहर के अंदर और शहर को गांवों से जोडऩे वाली प्रमुख सडक़ों पर पट्टियां लगाने का कार्य शुरू तक नहीं हुआ है। कई मार्ग व सडक़ें ऐसी हैं। जिन पर बने गहरे गड्ढों की मरम्मत तक नहीं की गई है। जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहर में देवीगढ़ रोड, भगत सिंह चौक से चंदाना गेट तक मार्ग, फ्रांसवाला रोड, शक्तिनगर मार्ग, चीका रोड, प्योदा रोड सहित कई ऐसी सडक़ें हैं, जिन पर सफेद पट्टियां लगाने का कार्य नहीं हुआ है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र, जींद व करनाल रोड पर पट्टियां तो लगी हैं, लेकिन वे इतनी धुंधली हो चुकी हैं कि कोहरे के मौसम में दिखाई नहीं देने वाली हैं। सफेद पट्टियों के अलावा सडक़ों पर लगाए जाने वाले सांकेतिक चिह्नों का भी अभाव है। मुख्य मार्गों पर लगाए सांकेतिक चिह्नों की स्थिति ठीक नहीं है। कैथल शहर से बाहर हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कलायत के कैंची चौक, तितरम मोड, नया बस अड्डा चौक, अंबाला बाइपास मार्ग सहित क्योडक़ गांव के नजदीक इस प्रकार की सुविधा न होने के कारण वाहन चालकों को भारी दिक्कतें आ रही हैं। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता जगबीर सिंह ने बताया कि सडक़ों पर सफेद पट्टियां लगाने का कार्य जारी है। विभाग इसे जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास कर रहा है। काफी सड़कों पर पट्टियां लगाई जा चुकी हैं और जो रहती हैं, वहां भी कार्य जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


एसपी बोलीं- वाहन चलाते समय रहें सावधान

उधर मौसम की स्थिति को देखते हुए धुंध व कोहरे के दौरान यातायात को सुरक्षित बनाए रखने के लिए पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। एसपी उपासना ने कहा कि कोहरे व धुंध के चलते सड़कों पर दृश्यता कम रहेगी। कोहरे के मौसम में वाहन चलाते समय यात्रियों को अधिक सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम के पूर्वानुमान की निगरानी करते हुए वाहन चलाएं। उन्होंने धीमी और रक्षात्मक ड्राइविंग पर भी जोर देते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएंगे तो सफर भी उतना ही सुरक्षित होगा। स्कूल बस चालक भी इस मौसम दौरान स्कूल बस को धीमी गति में सावधानीपूर्वक चलाएं। वाहनों से उचित दूरी बनाए रखें और फॉग लाइट और इंडिकेटर्स लगातार ऑन रखें। लो-बीम लाइट के साथ वाहन चलाएं और सफेद पट्टी के अंदर ड्राइव करें। चालक मोबाइल और लाउड म्यूजिक सिस्टम के इस्तेमाल से भी बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed