{"_id":"6866d8ecc0e1dc6e73036939","slug":"when-you-find-your-lost-mobile-your-face-lights-up-kaithal-news-c-18-1-knl1004-683782-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: खोए मोबाइल मिले तो चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: खोए मोबाइल मिले तो चेहरे खिले
Fri, 04 Jul 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। साइबर सेल टीम ने जून माह के दौरान करीब 13.75 लाख रुपये मूल्य के 86 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस लाइन कैथल में वीरवार को आयोजित समारोह में डीएसपी गुरविंद्र सिंह ने ये मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंपे।
साइबर सेल प्रभारी पीएसआई अमन के नेतृत्व में एएसआई रणदीप सिंह की टीम ने तकनीकी साक्ष्य और महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाकर यह सफलता हासिल की। डीएसपी गुरविंद्र सिंह ने बताया कि जिला पुलिस की साइबर सेल अब तक सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त मोबाइल गुमशुदगी की शिकायतों की मॉनिटरिंग करते हुए लाखों रुपये के मोबाइल ट्रेस कर चुकी है। उन्होंने कहा कि भारत सीईआईआर पोर्टल की विशेषता यह है कि शिकायत दर्ज कराने पर मोबाइल का आईएमईआई नंबर तुरंत ब्लॉक कर दिया जाता है। ट्रेस होने पर शिकायतकर्ता को सूचित कर मोबाइल सौंप दिया जाता है।
एसपी आस्था मोदी ने साइबर सेल की टीम की सराहना की।