फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   When the women were swinging the bat, the children were making a ruckus outside the field

जब महिलाओं ने लगाए चौके-छक्के...बच्चों ने बजाई तालियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
When the women were swinging the bat, the children were making a ruckus outside the field
शुक्रवार को शिक्षा सत्र के पहले दिन शैमरॉक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अभिभावकों और अध्यापकों (महिला व पुरुष वर्ग) का किक्रेट मैच आयोजित करवाया गया। दोनों वर्ग के मैच अभिभावकों ने ही जीते। इस दौरान महिला वर्ग में अनीता ढांडा वुमेन ऑफ द मैच व पुरुष वर्ग में हिमांशु को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दस-दस ओवरों के मैच में अभिभावक माताओं की टीम ने अध्यापिकाओं की टीम को परास्त कर दिया। इस मैच के दौरान उत्साह देखते ही बनता था। मैदान पर जब महिलाएं (शिक्षिकाएं व माताएं) बल्ला घुमा रहीं थी, तो बाहर बच्चे हल्ला मचाते हुए उनकी हौसला-अफजाई कर रहे थे। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए महिला अध्यापिकाओं ने 83 रन बनाए। उसके जवाब में खेलते हुए अभिभावक माताओं की टीम ने 84 रन बनाकर यह मैच जीत लिया। विशेष बात यह रही कि ओपनिंग बल्लेबाजी करने आई अनीता ढांडा व अंजलि ने ही महज सात ओवरों में ही मैच जितवा दिया। इस टीम का एक भी प्लेयर आउट नहीं हुआ। अच्छा खेल खेलने पर अनीता ढांडा वुमेन ऑफ द मैच रहीं।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग का मैच भी अभिभावकों ने जीता
पुरुष वर्ग में अभिभावकों और पुरुष अध्यापकों के बीच मैच खेला गया। प्रिंसिपल नीलम मौदगिल व निदेशक अश्वनी शर्मा ने टॉस करवाकर मैच का शुभारंभ करवाया। इसके बाद अभिभावकों की टीम ने अनिल कुमार की अगुवाई में पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवरों में 159 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अध्यापकों की टीम 150 रन ही बना पाई और 9 रन से हार गई। हिमांशु को इस मैच में मैन ऑफ द मैच चुना गया। दोनों ही वर्गों में अभिभावकों ने अपने-अपने मैच जीते। उधर, शिक्षा सत्र के पहले दिन शुक्रवार को स्कूल में उत्सव का माहौल था। स्कूल के खेल मैदान को भव्य ढंग से सजाया गया था। जिसमें चारों ओर टेंट लगाकर कुर्सियों की व्यवस्था कर दर्शक दीर्घा भी बनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed