फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   When bus did not stop in Padla, students created jam, broke glass

Kaithal News: पाडला में बस न रुकने पर विद्यार्थियों ने लगाया जाम, शीशा तोड़ा

Sat, 02 Mar 2024 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 02 Mar 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
When bus did not stop in Padla, students created jam, broke glass
कैथल। पाडला गांव में शुक्रवार सुबह के समय रोडवेज की बस न रुकने से नाराज विद्यार्थियों ने जाम लगा दिया। इस दौरान एक शरारती युवक ने सरकारी बस के शीशे तोड़ दिए। युवक की ओर से बस के शीशे तोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं जाम से करीब 20 मिनट तक मार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जिस बस के शीशे तोड़े गए, वह फतेहाबाद के टोहाना सब डिपो की है, जो फतेहाबाद से टोहाना होकर धनौरी गांव से कैथल आ रही थी। जब बस पाडला गांव में पहुंची तो यहां पर विद्यार्थियों ने बस के न रुकने पर नाराजगी जताई और विरोध स्वरूप जाम लगाया।
विज्ञापन

इस संबंध में टोहाना निवासी चालक कबीर दास ने बताया कि वह फतेहाबाद से कैथल के लिए बस चलाता है। सुबह के समय वह कैथल आता है। शुक्रवार को भी वह बस लेकर सुबह के समय पाडला गांव में पहुंचा था। उस समय पहले से ही बस में अधिक भीड़ होने के चलते पीछे ही रोक लिया है। इसके चलते वहां विद्यार्थियों ने जाम लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस अड्डा प्रबंधक रोहताश जांगड़ा ने बताया कि यह मामला संज्ञान में है। बस फतेहाबाद के टोहाना सब डिपो की है। इस संबंध में जो भी कार्रवाई बनेगी, उसे किया जाएगा और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में टोहाना सब डिपो के ड्यूटी प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि मामले में चालक ने पुलिस को शिकायत दे दी है। दूसरी ओर सदर थाने के एसएचओ रोहताश कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक चालक की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने के बाद बस का शीशा तोड़ने वाले युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed