{"_id":"6691db180c9ef1c4100fc019","slug":"wheel-chair-given-to-disabled-person-in-samadhan-camp-kaithal-news-c-18-1-knl1004-429664-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: समाधान शिविर में दिव्यांग को दी व्हील चेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: समाधान शिविर में दिव्यांग को दी व्हील चेयर
Sat, 13 Jul 2024 07:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 13 Jul 2024 07:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। लघु सचिवालय स्थित सभागार में शुक्रवार को डीसी प्रशांत पंवार की अध्यक्षता में समाधान शिविर आयोजित किया। इस मौके पर पबनावा निवासी दिव्यांग सोहन जब समस्या बताने आया तो अफसरों ने न सिर्फ उसकी समस्या का समाधान किया बल्कि उसे व्हील चेयर भी प्रदान की।
वह परिवार पहचान पत्र से संबंधित समस्या लेकर आए थे। एडीसी सी जया श्रद्धा ने सीट से उठकर फरियादियों के लिए लगाई गई कुर्सियों पर बैठे सोहन के पास जाकर समस्या सुनी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फरियादी का तुरंत नया परिवार पहचान पत्र बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही एडीसी ने दिव्यांग सोहन को व्हील चेयर भी प्रदान की और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि लघु सचिवालय में आने वाले किसी भी दिव्यांगजन को परेशानी नहीं आनी चाहिए।
वहीं, कैथल के जनकपुरी कालोनी निवासी प्रदीप ने उनकी काॅलोनी में सीवरेज ओवरफ्लो हो गया है जिसकी वजह से वहां गंदगी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। डीसी प्रशांत पंवार ने एमसी अधिकारियों को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इससे पहले शिविर में डीसी ने एसपी उपासना सहित अन्य अधिकारियों के साथ फरियादियों की शिकायत सुनी और अधिकतर का मौके पर ही समाधान करवाया।
डीसी प्रशांत पंवार ने कहा कि शिविर में जिला प्रशासन की ओर से आमजन की समस्या का प्राथमिकता के साथ त्वरित समाधान किया जाता है। शिविर में लोगों की परिवार पहचान पत्र, पुलिस विभाग से संबंधित, राशन कार्ड, विवाह पंजीकरण, आधार कार्ड,विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशनों व लाल डोरा से संबंधित 26 शिकायत आई और छह शिकायतों का मौके पर समाधान किया। वार्ड 22 से आए देवी दयाल ने बताया कि उसके परिवार पहचान पत्र में उसकी अधिक आय दर्शाई गई थी। शुक्रवार को वह आया और अधिकारियों ने उसकी आय संबंधित त्रुटि को दुरुस्त किया।