फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Wheat procurement could not begin in Kalayat Mandi

Kaithal News: कलायत मंडी में नहीं शुरू हो पाई गेहूं की खरीद

Mon, 06 Apr 2026 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 06 Apr 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Wheat procurement could not begin in Kalayat Mandi
कलायत अनाज मंडी में लगे गेहूं की फसल के ढेर को सुखाती लेबर
कलायत। रविवार को भी कलायत अनाज मंडी में गेहूं खरीद की शुरूआत नहीं हो पाई। कोई भी खरीद एजेंसी मंडी में खरीद के लिए नहीं पहुंची।
विज्ञापन

मार्कीट कमेटी सचिव अजय नैन ने बताया की अनाज मंडी में गेहूं की खरीद के लिए तीन एजेंसियां अधिकृत हैं जिनमें खरीद के लिए दिन बांटे गए हैं। रविवार का दिन खरीद के लिए नहीं रखा गया है। सचिव ने बताया की कलायत मंडी में 3 दिन हैफेड, 2 दिन वेयरहाऊस व 1 दिन खाद्य आपूर्ति विभाग गेहूं की खरीद करेगा। उन्होंने बताया की कलायत अनाज मंडी, सब यार्ड बालू तथा खरीद केंद्रों सांघण, सजूमा, कैलरम व बडसीकरी में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवा दी गई हैं।
जिन खरीद केंद्रों पर पीने के पानी की कमी है उस गांव की पंचायत को कहा गया है कि आवश्यकता के अनुसार या तो कैंपर या मटके खरीद केंद्र में रखवाए जाएं और उनका बिल कलायत मार्कीट कमेटी में दिया जाए ताकि उसकी पेमेंट हो सके। उन्होंने बताया की खरीद के अलावा बारदाना व गेहूं के उठाव के लिए भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

मंडी में पीने के पानी के लिए 5 आरओ वाटर कूलर उपलब्ध हैं तथा शौचालयों की साफ सफाई का विशेष प्रबंध रखा गया है। उन्होंने कहा कि शनिवार को आई बरसात व ओलावृष्टि के कारण से गेहूं की फसल भीग गई जिसके कारण से मंडी में आने में देरी होगी। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि अपनी फसल को पूरी तरह से सुखा कर ही मंडी में लाएं ताकि तत्काल उसकी बिक्री हो सके। कलायत अनाज मंडी में सरसों की फसल की आवक पूरी तरह से बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed